1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अफेयर की खबरों के बीच सारा के चेहरे पर साफ दिखा नूर, रोज गोल्ड लहंगे में लगीं खूबसूरत हसीना

अफेयर की खबरों के बीच सारा के चेहरे पर साफ दिखा नूर, रोज गोल्ड लहंगे में लगीं खूबसूरत हसीना

Sara Ali Khan Ramp Walk: एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में इंडिया कॉउचर वीक में सारा अली खान ने डिजाइनर आयशा राय के लिए रैंप पर वॉक किया। गोल्डन लहंगे में सारा अली खान के चेहरे का नूर देखते ही बन रहा था।

सारा अली खान- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@FDCIOFFICIAL सारा अली खान

सारा अली खान आजकल अपने अफेयर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ दिल्ली में स्पॉट किया गया। सारा इन दिनों दिल्ली में हैं जहां उन्होंने इंडिया कॉउचर वीक 2025 में हिस्सा लिया। सारा अली खान ने डिजाइनर आयशा राय का शानदार कलेक्शन पेश किया। डिजाइनर आयशा राय ने ICW के 7वें दिन अपने नए कलेक्शन 'वाइल्ड एट हार्ट के साथ डेब्यू किया। यह कलेक्शन प्रकृति से प्रेरित था, जिसमें केले के पत्ते, कमल के फूल और ताड़ के पेड़ की तस्वीरें नजर आएंगी।

सारा अली खान आयशा राव के ICW डेब्यू शो की शोस्टॉपर रहीं। सारा ने खूबसूरत सॉफ्ट रोज गोल्ड लहंगे में रैंप वॉक किया, जिस पर बारीक फूलों की कढ़ाई की गई थी। इस आउटफिट पर पेस्टल और मेटैलिक रंगों का बेहतरीन कढ़ाई का काम था। सारा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और बिना किसी भारी-भरकम एक्सेसरीज़ के पूरा किया। उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में रखा। 

आयशा राव का ICW डेब्यू कलेक्शन

सारा अली खान का लहंगा इंडिया कॉउचर वीक में आयशा राव के पहले कलेक्शन 'वाइल्ड एट हार्ट' का हिस्सा था। यह कलेक्शन नेचर बेस्ड था। जिसमें प्रकृति के रंगों और आकृतियों जैसे केले के पत्ते, कमल के फूल और ताड़ के पेड़ों को दिखाते हुए डिजाइनर पीस पर उकेरा गया है। आयशा के कलेक्शन में आपको रोमांटिक कट्स, चमकदार फैब्रिक और रोज गोल्ड, बेरी और शैंपेन जैसे हल्के रंगों की झलक मिलेगी। 

इंडिया कॉउचर वीक 2025

इंडिया कॉउचर वीक की शुरुआत पहले दिन राहुल मिश्रा के शो और दूसरे दिन ईशा जाजोदिया और सुनीत वर्मा के रोजरूम शो से हुई। तीसरे दिन फाल्गुनी शेन पीकॉक और अमित अग्रवाल के शो हुए। चौथे दिन तरुण तहिलियानी और मनीष मल्होत्रा ने अपने कलेक्शन पेश किए, पांचवें दिन रितु कुमार और शांतनु और निखिल ने अपने कलेक्शन पेश किए। छठे दिन जयंती रेड्डी और रोहित बल ने अपने कलेक्शन पेश किए। सातवें दिन आयशा राव और रिमझिम दादू ने अपने कलेक्शन पेश किए।

Latest Lifestyle News