1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चावल का पानी स्किन और बालों के लिए क्यों है फायदेमंद बता रही हैं एक्सपर्ट, जानें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका?

चावल का पानी स्किन और बालों के लिए क्यों है फायदेमंद बता रही हैं एक्सपर्ट, जानें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका?

अगर आप अपनी स्किन और बालों की देखभाल के लिए एक आसान और किफायती उपाय तलाश रहे हैं, तो चावल का पानी आपकी रूटीन का हिस्सा बन सकता है। डॉक्टर बता रही हैं कि आखिर ये स्किन और बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?

चावल के पानी के फायदे - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH चावल के पानी के फायदे

अपनी स्किन और  हेयर की केयर के लिए अक्सर लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खरीद कर उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज़रूरी नहीं है कि हेल्दी स्किन और हेयर के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा के अनुसार, चावल का पानी (Rice Water) त्वचा और बालों की के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें 9 तरह के अमीनो एसिड पाए जाते हैं उनके साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन B और इनोसिटोल जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्किन बैरियर को मजबूत बनाने और बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं

चावल के पानी के फायदे

  • स्किन के लिए फायदेमंद: डिंपल जांगड़ा कहती हैं चावल का पानी आपके स्किन बैरियर को मजबूत करता है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन की रंगत निखरने में मदद मिल सकती है। साथ ही त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है और वह सॉफ्ट है।  उन्होंने यह भी बताया कि एक्ज़िमा के मरीजों पर हुई कुछ रिसर्च में पाया गया है कि चावल के पानी के नियमित इस्तेमाल से त्वचा की जलन और सूजन में लगभग 20% तक कमी देखी गई। 

  • बालों के लिए फायदेमंद: चावल का पानी स्किन के साथ बालों के लिए भी उतना ही लाभकारी है, यह बालों को पोषण देता है, जिससे वे स्मूद और चमकदार दिखते हैं। इसमें मौजूद इनोसिटोल बालों को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है।

कैसे बनाएं चावल का पानी?

  • नॉर्मल चावल का पानी: 1 कप चावल लें और उसे तीन बार अच्छी तरह से धो लें। अब इसमें साफ पानी डालें। बर्तन को ढककर 20–30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पानी हल्का क्लाउडी दिखाई देने लगे, तो उसे छान लें। इस पानी को फ्रिज में स्टोर करें। 2–3 दिनों तक इसे फेस स्प्रे या कॉटन की मदद से त्वचा पर इस्तेमाल करें।

  • फर्मेंटेड चावल का पानी: नॉर्मल चावल का पानी तैयार करने के बाद उसे कमरे के तापमान पर 24–48 घंटे तक रखें। जब उसमें हल्की खट्टी गंध आने लगे, तो उसे फ्रिज में रख दें। जरूरत के अनुसार इसका इस्तेमाल त्वचा या बालों पर किया जा सकता है।

हालांकि, अपनी स्किन या हेयर पर पहली बार राइस वॉटर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर त्वचा पर जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। 

Latest Lifestyle News