1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. केले के छिलके से बाल हो सकते हैं मुलायम और चमकदार, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

केले के छिलके से बाल हो सकते हैं मुलायम और चमकदार, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा फ्रिजी और बेजान हैं तो उन्हें चमकदार और मुलायम बनाने के लिए केले के छिलके का ऐसे इस्तेमाल करें

केले के छिलके के फायदे बालों के लिए- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH केले के छिलके के फायदे बालों के लिए

केले का इस्तेमाल स्किन और हेयर के लिए खूब किया जाता है। लेकिन आज हम आपको केले के छिलके के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपके बाल दो मुहें हैं और जैसे ही आप कॉम्ब करते हैं वे उलझ जाते हैं और जड़ से निकलने लगते हैं तो इस समस्या को दूर करें के लिए आप केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। केले का छिलका बेजान और डल बालों की नेचुरल चमक को लौटाता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। चलिए जानते हैं फ्रिज़ी हेयर के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल कैसे करें?

कैसे बनाएं केले के छिलके का मास्क?

एकदम पका हुआ केला लें। पके हुए केले के छिलके बेहद सॉफ्ट हो जाते हैं। केले के छिलके में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को पोषण देकर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाते हैं। इन दोनों केले के छिलके को मिक्सर जार में डालें। इसके साथ दो से तीन चम्मच दही और तीन चम्मच एलोवेरा जेल डालें। अब इस मिश्रण को मिक्सर जार में पीस लें और एकदम स्मूथ पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और उसमें दो से तीन चम्मच ग्लिसरीन डालकर मिलाएं।

इस बात का ध्यान रखें कि ग्लिसरीन हमेशा एकदम लास्ट में ही डालें, पहले नहीं। अगर आप ग्लिसरीन पहले डाल देंगे तो मिक्सर जार की गर्मी की वजह से ग्लिसरीन खराब हो जाती है जिससे उसके बेहतर रिजल्ट आपको नहीं मिल पाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

अब, इस मास्क को अपने हेयर की जड़ों से लेकर बालों के एंड्स तक लगाएं। इस मास्क को आधे से एक घंटे तक अपने बालों पर रखें। तय समय के बाद अपने बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धोएं। इस मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं?

इस हेयर पैक से मिलेंगे कौन से फायदे?

इस पैक का इस्तेमाल करने से आपको हेयर की कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सबसे पहले तो ये हेयर पैक आपके बालों के रूखेपन को दूर करता है और उन्हें मुलायम बनाता है। इस पैक के इस्तेमाल से आपके बाल जड़ से मजबूत बनते हैं साथ ही दो मुहें बाएं की समस्या दूर होती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Latest Lifestyle News