1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर निकल रहे दाने, जानें इससे बचाव के आसान उपाय

फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर निकल रहे दाने, जानें इससे बचाव के आसान उपाय

स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए लोग कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर दाने निकल आते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां बताए गए बचाव के उपाय अपना सकते हैं।

फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर निकल रहे दाने, जानें इससे बचाव के आसान उपाय- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर निकल रहे दाने, जानें इससे बचाव के आसान उपाय

आजकल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें फेस पैक का इस्तेमाल बेहद आम बात है, लेकिन फेस पैक हर किसा को सूट नहीं करता। कई बार फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर छोटे-छोटे दाने या पिंपल्स निकल आते हैं। यह न सिर्फ चेहरे का लुक खराब करती है, बल्कि त्वचा में जलन और खुजली का कारण भी बनती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम कुछ आसान उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इससे बच सकते हैं। 

फेस पैक के बाद दाने निकलने के मुख्य कारण

एलर्जिक रिएक्शन
फेस पैक में मौजूद कुछ सामग्रियां जैसे केमिकल, खुशबू या कुछ नेचुरल चीजें जैसे नींबू/शहद आपकी स्किन को सूट नहीं करतीं।

पोर्स का बंद होना  
कुछ हैवी या ऑयल-बेस्ड फेस पैक त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे गंदगी और सीबम अंदर ही फंस जाते हैं और दानों का रूप ले लेते हैं।

ओवर-एक्सफोलिएशन
फेस पैक लगाने से ठीक पहले या बाद में स्क्रब करने से त्वचा की सुरक्षात्मक परत कमजोर हो जाती है।

नकली या एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स
खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा पर तुरंत रिएक्शन करता है।

दानों से बचाव के 5 आसान उपाय

1. पैच टेस्ट है सबसे जरूरी
कोई भी नया फेस पैक पूरे चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे या हाथ की त्वचा पर लगाकर उसका पैच टेस्ट जरूर करें। चेहरे पर लगाने से पहले इस प्रोडक्ट को 24 घंटे के लिए कान के पीछे लगाकर छोड़ दें। अगर कोई जलन या रैश न हो, तभी इसे चेहरे पर लगाएं।

2. स्किन टाइप के हिसाब से चुनें
अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो चारकोल, मुल्तानी मिट्टी या सैलिसिलिक एसिड वाले फेस पैक चुनें। ड्राई स्किन वालों को हाइड्रेटिंग पैक्स चुनने चाहिए। बिना सोचे-समझे कोई भी पैक लगाने से बचें।

3. पैक लगाने का सही समय और तरीका
फेस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट से ज्यादा न छोड़ें। इसे पूरी तरह न सूखने दें, क्योंकि इससे त्वचा का नेचुरल मॉइस्चर खत्म हो सकता है। पैक हटाने के बाद चेहरे को रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से पानी थपथपाकर साफ करें।

4. तुरंत मॉइस्चराइज़र लगाएं
फेस पैक धोने के बाद त्वचा हल्की ड्राई हो जाती है, जिससे ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। इससे बचने के लिए पैक साफ करने के तुरंत बाद एक लाइटवेट, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइज़र या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।

5. स्वच्छता का रखें खास ध्यान
फेस पैक लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्रश या आपकी उंगलियां पूरी तरह साफ होनी चाहिए। गंदे हाथों से पैक लगाने पर बैक्टीरिया सीधे त्वचा के संपर्क में आते हैं और दाने होने लगते हैं। 

Latest Lifestyle News