1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ठंड में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए, नारियल का या सरसों का?

ठंड में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए, नारियल का या सरसों का?

सर्दियों में नारियल और सरसों, दोनों ही तेलों के अपने फायदे और नुकसान हैं। आपकी पसंद इस बात पर निर्भर होनी चाहिए कि आपके बालों की ज़रूरत क्या है और आपकी स्कैल्प कैसी है।

ठंड में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ठंड में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए

ठंड के मौसम में न केवल स्किन बल्कि बालों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बालों की ऑयलिंग करना बेहद जरूरी है। तेल बालों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। तेल लगाने से बाल तेजी से ग्रो करते हैं, खूबसूरत, सिल्की, सॉफ्ट और हेल्दी भी बनते हैं। ऑयलिंग करने से बालों में शाइन और मजबूती भी आती है। लेकिन बालों को पोषण तभी मिलता है जब हेयर केयर के लिए सही तेल का इस्तेमाल किया जाए। हममे से ज्यादातर लोग ठंड के मौसम में बालों में नारियल या सरसों का तेल लगाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि ठंड में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए। कौन सा तेल सर्दियों में बालों के लिए बेस्ट होता है। चलिए जानते हैं।

सरसों का तेल

सरसों का तेल सर्दियों के लिए बेस्ट माना जाता है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जो सिर में ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) बढ़ाने में मदद करती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो सर्दियों में होने वाली डैंड्रफ से बचाते हैं। यह बालों को गहराई से पोषण देता है। ठंड के मौसम में सरसों का तेल लगाने से ड्राई स्कैल्प की समस्या भी दूर होती है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल एक बेहतरीन कंडीशनर है, लेकिन सर्दियों में इसके साथ कुछ चुनौतियां होती हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। नारियल तेल ठंड में जम जाता है। अगर आप इसे लगाकर बाहर जाते हैं, तो यह बालों में जम सकता है, जिससे बाल कड़क हो सकते हैं या धूल-मिट्टी को ज्यादा चिपका सकते हैं। ऐसे में सर्दियों में नारियल का तेल लगाने से बचें।

सरसों या नारियल तेल?

अगर आपको बहुत ज्यादा डैंड्रफ से परेशान हैं तो सरसों के तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो नारियल तेल को हल्का गर्म करके लगाएं, लेकिन इसे लगाकर ज्यादा देर न छोड़ें, 2 घंटे बाद बाल धो लें। 

Latest Lifestyle News