1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खाली पेट इन Anti-Ageing चीजों का सेवन करने से एजिंग हो सकती है स्लो, डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका

खाली पेट इन Anti-Ageing चीजों का सेवन करने से एजिंग हो सकती है स्लो, डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका

अगर आप बढ़ती उम्र में भी उम्र के असर को कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन तीन चीजों को शामिल करें।

एजिंग स्लो करने के उपाय,- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एजिंग स्लो करने के उपाय,

आजकल लोग कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगे हैं। एजिंग फास्ट होने के पीछे आजकल की बिगड़ती जीवनशैली है। खराब खानपान से लेकर बढ़ता तनाव और नींद की समस्या की वजह से कम उम्र में ही लोगों पर एजिंग हावी हुई है। ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र में अपनी एजिंग को स्लो करना चाहते हैं तो डॉक्टर सलीम ज़ैदी द्वारा बताए गए इन रेमेडी टिप्स को फॉलो करें।

खाली पेट करें इन चीजों का सेवन

कलौंजी, मेथी दाना और काला चना: कलौंजी, मेथी दाना और काला चना इन तीनों को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करता है। कलौंजी में थाइमोक्विनोन नामक एक कम्पाउंड पाया जाता है जो शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करता है। बता दें, शरीर में सूजन ही एजिंग की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाती है। तो, मेथी दाना ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है और गट हेल्थ को भी अच्छा रखती है। वहीं काले चने में प्लांट बेस्ड प्रोटीन सबसे ज़्यादा होता है जो हड्डियों को मजबूत और स्किन को टाइट बनाता है। एक चौथाई चम्मच कलौंजी, एक छोटे चम्मच मेथी दाना और एक बड़े चम्मच कला चना को भिगो दें। एक गिलास पानी में ये तीनों चीजें भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें और पानी भी पी जाएं।

भीगे हुए ड्राइफ्रूट्स का कॉम्बिनेशन: पहली रेमेडी लेने के पंद्रह से बीस मिनट बाद, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। रात को अलग अलग गिलास में पांच बादाम, एक अखरोट, पांच किशमिश और एक सूखा अंजीर भिगोकर रख दें। अखरोट दिमाग के लिए बेस्ट होता है, अंजीर आयरन, फाइबर और पोटेशियम का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, किशमिश में नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और एजिंग को स्लो करता है, वहीं बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्किन के लिए लाभकारी है। सुबह उठकर बादाम का छिलका निकालकर खाएं। आप सभी ड्राइफ्रूट्स का पानी पी लें। ध्यान रखें की अखरोट और बादाम का पानी नहीं पीना है क्योंकि इसमें एंटी न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

सौंफ, जीरा और अजवाइन: सौंफ, जीरा और अजवाइन का कॉम्बिनेशन खाली पेट नहीं बल्कि खाने के बाद लेना है। इन्हें भूनकर खाना खाने के बाद एक चम्मच चबाकर खाएं। दरअसल, 90% बीमारियां पेट की वजह से होती है। जब गट हेल्थ अच्छा नहीं होता है तो उसका सबसे ज़्यादा असर आपकी स्किन पर होता है। आप कितना भी क्रीम लगा लें एजिंग की प्रकिया तेज ही रहेगी। इसलिए अपनी पाचन क्षमता को बेहतर करने के लिए इन चीजों का सेवन करे

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Latest Lifestyle News