आजकल हेयर फॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। अनियमित जीवनशैली, खराब खानपान बहुत ज़्यादा तनाव हेयर फॉल की मुख्य वजन बनते हैं। कई बार पीसीओएस और थायराइड जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी बालों की सेहत को प्रभावित कर सकती हैं जिससे हेयर फॉल होने लगता है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने यू ट्यूब चैनल पर बताया कि थायराइड की वजह से उनके बालों पर भी बुरा प्रभवा पड़ा और बाल झड़ने लगे। ऐसे में अपने बालों की देखभाल को लेकर वो बेहद सजग रहती हैं। अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए दीपिका घर पर हेयर टॉनिक बनाकर उसका इस्तेमाल करती हैं।अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं और बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो दीपिका कक्कड़ के इस हेयर टॉनिक को बनाने का तरीका जान सकते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।
एक बड़ा चम्मच मेथी दाना, हिबिस्कस के सूखे हुए पत्ते, एक बड़ा चम्मच कलोंजी, आधा चम्मच लौंग, ढाई बड़े चम्मच ड्राइड रोज मेरी, दस से बारह करी पत्ता, डेढ़ गिलास पानी
होममेड हेयर टॉनिक बनाने की विधि
इस होममेड हेयर टॉनिक को बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली में एक बड़ा चम्मच मेथी दाना, हिबिस्कस के कुछ सूखे हुए पत्ते, एक बड़ा चम्मच कलोंजी, आधा चम्मच लौंग, ढाई बड़े चम्मच ड्राइड रोज मेरी, दस से बारह करी पत्ता निकाल लें। अब गैस ऑन करें और उसपर एक गहरा बर्तन रखें और डेढ़ गिलास पानी डालें और फिर उसमें इन सभी सामग्री को डाल दें। इस पानी को दस मिनट तक मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से पकने दें। जब पानी एक गिलास के आसपास रह जाए तो गैस बंद कर दें
अब स्प्रे बोतल में इसको डालकर फ्रिज में रख दें। रात को सोने से पहले से बालों की जड़ों और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह स्प्रे करें। साथ ही उंगलियों की मदद से मसाज करें। इसे बालों में कुछ घंटों के लिए या रात भर लगा रहने दें, और चाहें तो अगले दिन माइल्ड शैम्पू से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन दिन कर सकती हैं।
मिलते हैं कौन से फायदे?
यह स्प्रे बालों की जड़ों को गहराई से मज़बूत करता है। इसके इस्तेमाल से ग्रोथ को तेज़ होती हैं बालों का झड़ना और टूटना कम होता है। साथ ही इस स्प्रे का इस्तेमाल बालों को चमकदार और रेशमी बनाता है
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News