1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर ऑयलिंग करते समय न करें ये गलती, डॉक्टर रश्मि शेट्टी ने बताए हेल्दी बालों के लिए 3 गोल्डन रूल्स

हेयर ऑयलिंग करते समय न करें ये गलती, डॉक्टर रश्मि शेट्टी ने बताए हेल्दी बालों के लिए 3 गोल्डन रूल्स

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल हेल्दी, मजबूत और चमकदार बने रहें, तो सिर्फ तेल लगाना ही काफी नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से लगाना भी जरूरी है। एक्सपर्ट से जानें बालों में तेल लगाने का सही तरीका

हेयर ऑयलिंग के सही नियम- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH/RASHMI SHETTY FACEBOOK हेयर ऑयलिंग के सही नियम

बालों को हेल्दी और जड़ से मजबूत बनाने के लिए लोग ऑयलिंग करते हैं लेकिन क्या आप वाकई हेयर ऑयलिंग का सही तरीका जानते हैं? सेलिब्रिटी हेयर और स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर रश्मि शेट्टी, Founder & Medical Director, RA Skin & Aesthetics के अनुसार आज भी कई लोग बालों में तेल लगाने का सही तरीका नहीं जानते हैं और इस वजह से हेयर फॉल की समस्या बढ़ती है। ऐसे में उन्होंने हेल्दी बालों के लिए हेयर ऑयलिंग के 3 जरूरी नियम बताए हैं। चलिए जानते हैं वे तीन गोल्डन रूल्स कौन से हैं?

क्या है हेयर ऑयलिंग का सही तरीका?

  • गंदे स्कैल्प पर हेयर ऑयल न लगाएं: डॉक्टर रश्मि शेट्टी कहती हैं कि अक्सर लोग गंदे स्कैल्प पर ही तेल लगा लेते हैं। यह गलती कभी न करें। वे कहती हैं कि अक्सर लोग कहते हैं कि जब आप हेयर वॉश करने वाले होते हैं उसके एक या आधे घंटे पहले तेल लगते हैं ताकि चम्पी भी हो जाए बालों को पोषण भी मिल जाए और फिर बालों को वॉश कर लें। लेकिन यह प्रैक्टिस बहुत ही गलत है। गंदे स्कैल्प पर तेल लगाने से स्कैल्प पर मौजूद गंदगी तेल में मिल जाते हैं जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है। साथ ही स्किन में जलन, सूजन और फुंसियां भी होने लगती हैं इस वजह से बाल कमजोर होते हैं। इसलिए हमेशा तेल तभी लगाएं जब आपके स्कैल्प साफ हों।

  • स्कैल्प से ज़्यादा बालों को होती है तेल की ज़रूरत: डॉक्टर रश्मि शेट्टी कहती हैं कि ज़्यादातर लोग सिर्फ अपने स्कैल्प पर ही ऑयलिंग करते हैं। यह भी एक गलत तरीका है। स्कैल्प के साथ आपके बालों को भी पोषण की ज़रूरत होती है। इसलिए स्कैल्प में ऑयल लगाने के बाद अपने बालों में ऑइल करना न भूलें। हेल्दी और मजबूत हेयर के लिए बालों के आखिरी छोर तक तेल लगाना चाहिए।

  • तीस मिनट तक बालों पर रखें तेल: डॉक्टर रश्मि शेट्टी के अनुसरा बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए ज़रूरी है कि कम से कम तीस मिनट तक अपने बालों पर हेयर ऑयल लगा रहने दें। अच्छे रिजल्ट के लिए तीस मिनट के बाद ही बालों को धोएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Latest Lifestyle News