बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी की त्वचा 56 साल की उम्र में भी काफी ग्लोइंग नजर आती है। उनकी फिटनेस और स्किन केयर रूटीन को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल की अहम भूमिका होती है। नीलम ने अपने मॉर्निंग रूटीन में शामिल कुछ चीजों के बारे में बताया है, जिनसे वह अपने दिन की शुरुआत करती हैं। आइए जानते हैं उनके रूटीन में कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं।
सुबह इन चीजों से करती हैं अपने दिन की शुरुआत
केसर का पानी: नीलम अपने दिन की शुरुआत केसर के पानी से करती हैं। केसर का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से त्वचा की देखभाल और खानपान में किया जाता रहा है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नीम्बू का रस, चुटकी भर नमक और केसर के तीन चार धागे डालें। जब केसर का कलर पानी में घुलने लगे तब इसे पी जाएं।
आंवले का जूस: नीलम केसर का पानी पीने के बाद अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आंवले का जूस का सेवन करती हैं। आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है। एक आंवले में तीन संतरे जितना विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन C शरीर में कोलेजन बनने में मदद करता है, जो त्वचा की सामान्य संरचना के लिए जरूरी है। आंवले का जूस संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है। आंवले का जूस बनाने के लिए दो आंवला लें और उसे मिक्सर जार में डालें। उसके साथ दो काली मिर्च , नमक, भुना हुआ जीरा भी डालें और एकदम बारीक पीस लें। अब इसे अच्छी तरह से छान लें और इस जूस को पियें
चीला: डिटॉक्स जूस पीने के बाद, नीलम चीले का नाश्ता करती हैं। सुबह के नाश्ते में चीला एक पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसे बेसन या मूंग दाल से बनाया जा सकता है। बेसन और मूंग दाल से प्रोटीन मिलता है, जबकि इसमें सब्जियां मिलाने से फाइबर और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं। संतुलित नाश्ता दिन की शुरुआत के लिए शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News