1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टैनिंग को दूर कर त्वचा में निखार लाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप, ग्लो देखकर हर कोई पूछेगा, क्या लगा रही हो?

टैनिंग को दूर कर त्वचा में निखार लाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप, ग्लो देखकर हर कोई पूछेगा, क्या लगा रही हो?

How To Remove Tanning At Home: गर्मी में धूप से त्वचा का रंग काला होने लगता है। टैनिंग से रंगत गायब होने लगती है। त्वचा पर निखार पाने के लिए क्लीनिंग से लेकर स्क्रब और मसाज तक इन स्टेप्स को फॉलो करें। इससे आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।

टैनिंग हटाने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK टैनिंग हटाने के उपाय

तेज धूप में जाने से त्वचा पर टैनिंग  बढ़ जाती है। रंग काला होने लगता है और ग्लो गायब हो जाता है। अगर आपको भी गर्मियां आते ही ये समस्या होती है, तो इसके लिए कुछ आसान घरेलू उपाय और बड़े आसान से स्टेप हैं। जिन्हें फॉलो करने से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। इससे रंग साफ होगा और हर कोई आपकी खूबसूरत त्वचा का राज पूछेगा। जानिए आपको क्या करना चाहिए?

टैनिंग दूर करने और ग्लो लाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

आइसिंग करें- गर्मी में त्वचा का खास ख्याल रखने के लिए सबसे पहले चेहरे की आइसिंग करें। इसके लिए एक बड़े बाउल में ठंडा पानी और आइस क्यूब्स डाल दें। अब इस पानी में 2-3 बार 10 सेकेंड के लिए अपना चेहरा डालें और निकाल लें। इससे त्वचा की पफीनेस यानि सूजन कम होती है। इससे त्वचा पर ग्लो आता है। 

क्लींजर- अब दही या उसका पानी लें और उसमें 1 चुटकी हल्की डालकर मिला लें। अब इसे लगाते हुए अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लीन कर लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को निकालता है। 

स्क्रब करें- अब आपको फेस के लिए स्क्रब तैयार करना है। 1 कटोरी में 1 चम्मच चावल का आटा, थोड़ी कॉफी और दही के साथ मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। इससे 2-3 मिनट के लिए चेहरे को अच्छी तरह स्क्रब करें। इससे सारे ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स आसानी से निकल जाते हैं। इससे टैनिंग भी कम होती है।

मसाज करें- अब मसाज क्रीम बनाएं इसके लिए थोड़ा एलोवेरा जेल और 1 विटामिन ई का कैप्सूल लें और दोनों चीजों को मिला लें। इससे 10 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नेचुरल ग्लो आने लगता है। हाथों की मदद से गाल, माथा और नाक की अच्छी मसाज करें।

फेसपैक लगाएं- 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन पाउडर और इसमें दही डालकर पेस्ट बना लें। इसे 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें। महीने में 1 बार इस रुटीन को फॉलो करने से चेहरे पर जो चमक आएगी, हर कोई देखता रह जाएगा।

 

Latest Lifestyle News