दिवाली पर वही लाल पीला रंग पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार कुछ न्यू कलर्स को ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों पेस्टल शेड्स काफी ट्रेंड में हैं। हाल ही में फेमस डिजाइनर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड हसीनाएं पर्ल व्हाइट से लेकर आइवरी शेड्स और पेस्टल कलर्स के आउटफिट्स में दिखीं। अगर आप भी दिवाली पार्टी में जाने के लिए तैयार हैं तो कुछ इस तरह की साड़ी पहनकर अपने लुक को बदल सकती हैं।
पार्टी में मृणाल ठाकुर बेहद खूबसूरत आइवरी शेड की साड़ी पहनकर पहुंची, जिस पर मिरर वर्क किया गया है। साड़ी में लहरदार डिजाइन बनी है जिसे सिल्वर मिरर से खूबसूरत लुक दिया गया है। मृणाल ने इसके साथ मिरर वर्क वाली स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। इसके साथ गले में खूबसूरत मैचिंग नेकपीस और काने में छोटे ईयररिंग पहले हैं। बालों को एक तरफ डाला हुआ है और साथ में मिरर वर्क वाला ही पोटली बैग भी कैरी किया है। एक्ट्रेस का ये लुक दिवाली पार्टी के लिए परफेक्ट है।
दिवाली के जश्न में रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा भी पहुंची थीं। राशा ने पर्शियन ब्लू लहंगा चोली पहनी है जिसमें मिरर वर्क किया गया है। लहंगे के साथ थोड़ी लॉन्ग चोली पहनी है और बालों को जूड़ा बनाकर उस पर गजरा लगाया हुआ है, जो उन्हें एकदम नीट लुक दे रहा है।
वहीं रवीना टंडन भी मिरर और गोटा पत्ती वाले मेहंदी ग्रीन सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रवीना ने फर्शी सलवार पहनी है और गले में एक छोटा सा चोकर, माथे पर बिंदी और खुले घुंघराले बालों के साथ लुक को एन्हांस किया है।
पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने भी अपने लुक से सुर्खियां बटोरीं। शिल्पा ने शिमरी, ग्लिटर वाली डार्क ग्रे साड़ी पहनी है। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज और पल्लू को एकदम पतला करके पिनअप करते हुए ड्रेप किया है। शिल्पा ने अपने लुक के साथ बहुत कम ज्वेलरी कैरी की है।
कुछ इंडो वैस्टर्न पहनना है तो जेनेलिया डिसूजा की तरह ऑफ व्हाइट साटन शर्ट और उसके साथ अफगानी स्टाइल का लूज पैंट और ऊपर कोई खूबसूरत जैकेट पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको फुल कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देगी।
अगर कुछ ब्राइट कलर्स पहनने हैं तो अदिति राव हैदरी की तरह गोटा पत्ती वाला लहरिया पिंक लहंगा पहन सकती हैं। ये रंग लड़कियों और न्यू वेड्स पर काफी खूबसूरत लगता है। अदिति के लहंगे को हल्के नेट वाले दुपट्टे के साथ दिया गया है। कानों में खूबसूरत लटकन और हाथों में कांच की चूड़ियां पहनी हैं
Latest Lifestyle News