आजकल ज़्यादातर लोग बालों की कई समस्याओं से परेशान है जैसे - हेयर फॉल, डैंड्रफ, डैमेज हेयर, हेयर थिनिंग, ऑइली स्कैल्प और समय से पहले बालों का सफेद होना। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सभी परेशानियों का हल आपके किचन में मौजूद है। डॉक्टर हंसा योगेंद्र कहती हैं कि आयुर्वेद में सदियों से बालों के लिए मेथी के दाने का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह छोटा सा दिखने वाला मेथी दाना बालों की इन सभी समस्याओं को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कैसे?
बालों के लिए क्यों फायदेमंद है मेथी दाना?
मेथी के बीज में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड (nicotinic acid), लेसिथिन (lecithin) और फॉलिक एसिड (folic acid) काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं और डैंड्रफ की समस्या को कंट्रोल करते हैं। प्रोटीन बालों की स्ट्रैंड को मजबूत करता है
कैसे करें इस्तेमाल?
मेथी दाना, हिबिस्कस और दही से बना यह हेयर मास्क बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। मेथी दाना प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देने और हेयर फॉल को कम करने में सहायक माना जाता है। वहीं हिबिस्कस यानी गुड़हल के फूल और पत्तियां बालों को मजबूत बनाने, उनकी ग्रोथ बढ़ाने और प्राकृतिक चमक देने में मदद कर सकती हैं। इस मास्क में इस्तेमाल की जाने वाली ब्लैक टी स्कैल्प को ताजगी देने का काम करती है, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प की गहराई से सफाई कर डेड स्किन और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। नियमित रूप से इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल अधिक मुलायम, घने और स्वस्थ दिखाई दे सकते हैं।
कैसे बनाएं मास्क?
रात में मेथी दाना और हिबिस्कस के फूल या पत्तियों को एक साथ भिगोएं। सुबह इन दोनों को पिक्सर एकदम स्मूथ पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में ठंडी ब्लैक टी और दही मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। इस मास्क को अपने स्कैल्प से लेकर टिप तक लगाएं। इस मास्क को आधे घंटे तक हेयर पर रहने दें। तय समय के बाद हेयर को वॉश करें। इस मास्क का इस्तेमाल करने से हेयर से जुड़ी सभी परेशानियां कंट्रोल होंगी
Latest Lifestyle News