1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद बालों को नेचुरली करना चाहते हैं काला, तो जान लीजिए करी पत्ते और नारियल के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

सफेद बालों को नेचुरली करना चाहते हैं काला, तो जान लीजिए करी पत्ते और नारियल के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

How to blacken white hair: क्या आप नेचुरली अपने बालों को काला करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप करी पत्ते और नारियल के तेल के इस्तेमाल से अपने बालों को काला कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

बालों को नेचुरली काला कैसे करें?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बालों को नेचुरली काला कैसे करें?

क्या आपके बाल भी सफेद होते जा रहे हैं? अगर हां, तो समय रहते आपको अपनी हेयर हेल्थ पर ध्यान देने में जुट जाना चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सफेद बालों को काला करने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। आप घरेलू नुस्खे की मदद से भी अपने बालों को काला कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुट्ठी भर करी पत्ते और थोड़े से नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी।

कारगर घरेलू उपाय- सबसे पहले एक पैन में औषधीय गुणों से भरपूर नारियल का तेल निकाल लीजिए। अब गैस ऑन कर दीजिए। इसके बाद आपको नारियल के तेल में मुट्ठी भर करी पत्ते मिलाने हैं। अब आपको इस मिश्रण को तब तक बॉइल करना है, जब तक करी पत्तों का रंग काला न हो जाए। अब नारियल के तेल और करी पत्तों के इस मिक्सचर को ठंडा होने दीजिए और फिर किसी भी कांच के कंटेनर में स्टोर करके रख लीजिए।

कैसे करें इस्तेमाल- आपको इस तेल को हेयर वॉश से कम से कम एक घंटे पहले अपने सिर पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए दो बातों का ध्यान रखें। पहली बात ये कि आप इस तेल को जब भी अप्लाई करें, तब इसे गुनगुना कर लें और दूसरी बात ये कि हेयर वॉश से एक रात पहले इस तेल का इस्तेमाल करें। अब आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं।

बेहद फायदेमंद है तेल- औषधीय गुणों से भरपूर ये तेल मेलेनिन प्रोडक्शन को रिस्टोर करता है। यही वजह है कि बालों को काला करने के लिए इस तेल का इस्तेमला किया जा सकता है। नारियल के तेल और करी पत्ते से बना ये तेल आपके बालों को पोषण प्रदान करने में कारगर साबित हो सकता है। कुल मिलाकर अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो इस तेल को हेयर वॉश से पहले अप्लाई करना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News