A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. वेडिंग दा सीज़न है! सर्दियों की शादियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए कैसा होना चाहिए मेकअप? नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

वेडिंग दा सीज़न है! सर्दियों की शादियों में ड्राई स्किन से बचने के लिए कैसा होना चाहिए मेकअप? नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

How To Do Makeup On Dry Skin In Winter: अगर इस विंटर वेडिंग में आप भी दिखना चाहती हैं सबसे खास तो नोट कर लीजिए मेकअप टिप्स का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

सर्दियों में दुल्हन के लिए मेकअप - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सर्दियों में दुल्हन के लिए मेकअप

वेडिंग सीज़न आ गया है। विंटर सीज़न में ज़्यादातर लोगों को शिकायत रहती है कि ड्राई स्किन की वजह से मेकअप पैची और केकी हो जाता है। इस वजह से पूरा लुक खराब हो जाता है। अगर आप दुल्हन हैं या दुल्हन की बहन हैं या फिर सहेली, यह टिप्स सभी के लिए है। तो अगर आप भी चाहती हैं कि इस वेडिंग सीज़न में आपका मेकअप लुक सबसे फ्लॉलेस दिखे तो यह स्टेप बाय स्टेप मेकअप प्रोसेस ज़रूर फॉलो करें। चलिए नोट कर लीजिये मेकअप टिप्स

विंटर वेडिंग के लिए आज़माएँ ये मेकअप टिप्स 

  • स्किन को मॉइस्चराइज़ करें: सर्दियों में मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को हाइड्रेट करें। इसलिए आपको सबसे पहले यह करना है कि त्वचा पर मॉइस्चराइज़ लगाएं। यह स्किन के सरफेस को स्मूथ बनाता है, जिससे फाउंडेशन अच्छी तरह से बैठता है और त्वचा को रूखा दिखने से बचाता है।  

  • हाइड्रेटिंग प्राइमर: मॉइस्चराइज़ लगाने के 5 मिनट बाद अपनी स्किन पर हाइड्रेटिंग प्राइमर लगाएं। स्किन पर अगर पोर्स या टेक्स्चर दिख रहा है तो आप सिलिकॉन बेस प्राइमर लागएं। ये फ़ाउंडेशन और कंसीलर को अपनी जगह पर बनाए रखते हैं। 

  • कंसीलर: स्किन के स्पॉट्स या दाग धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। रेड या ऑरेंज कलर के कंसीलर का ही इस्तेमाल करें। आंखों के नीचे के काले घेरों को छुपाने के लिए अपनी स्किन टोन से मेल खाता या एक या दो शेड लाइट कंसीलर ही लगाएं। 

  • लाइट-रिफ्लेक्टिंग फाउंडेशन का करें चुनाव: सर्दियों में अपनी त्वचा एके लिए ऐसा फाउंडेशन चुनें जो त्वचा को चमकदार बनाए। आप त्वचा के टोन के अनुसार एक या दो शेड हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • क्रीम बेस्ड ब्लश और हाइलाइटर: फाउंडेशन के बाद अपने चेहरे पर क्रीम बेस्ड ब्लश और हाइलाइट लगाएं। ब्लश के बाद हाइलाइटर लगाने से स्किन को निखरी हुई चमक मिलती है। 

  • वॉटरप्रूफ आई मेकअप: सर्दियों में वाटरप्रूफ आई मेकअप करें ताकि हवा से आँखें न भरें, जिससे मेकअप फैलने या खराब होने से बच सके। वाटरप्रूफ मेकअप  से आईलाइनर और मस्कारा पूरे दिन अपनी जगह पर बना रहेगा और पांडा आईज़ से बचाव होगा। आई मेकअप के लिए क्रीमी आईशैडो और ग्लिटर या शिमर शेड्स का इस्तेमाल करें। आखिर में अपने लिस्प पर अपनी पसंद का कोई भी लिपस्टिक लगाएं और आपका वेडिंग मेकअप लुक तैयार है। 

 

 

 

Latest Lifestyle News