1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल टोनर

ऑयली स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल टोनर

क्या आप भी ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि आप नेचुरली भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

ऑयली स्किन- India TV Hindi
Image Source : AI GENERATED ऑयली स्किन

क्या आपकी स्किन ऑयली है यानी क्या आपकी त्वचा पर भी एक्सेस ऑइल मौजूद रहता है? अगर हां, तो त्वचा से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नेचुरल टोनर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। ऑषधीय गुणों से भरपूर ये टोनर आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए इस टोनर को बनाने के और इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं टोनर?

टोनर बनाने के लिए आपको गुलाब जल और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ध्यान रहे कि दोनों ही चीजें फ्रेश होनी चाहिए। सबसे पहले एक बड़े कटोरे में एक कप गुलाब जल निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में हाफ कप एलोवेरा जेल निकालकर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आप इस नेचुरल टोनर को किसी भी स्प्रे बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

आप इस केमिकल फ्री टोनर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। अब अपने पूरे फेस पर इस टोनर को स्प्रे कर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस टोनर को अपने चेहरे पर लगाए रखें। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आपको हर रोज निमय से इस टोनर को दिन में एक बार यूज करना है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

इस टोनर में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा पर मौजूद एक्सेस ऑइल को रिमूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये टोनर न केवल ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में बल्कि आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। स्किन की फ्रेशनेस को बरकरार रखने के लिए भी इस टोनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News