1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बरसाती मौसम में चिपचिपा हो जाता है चेहरा, लगाएं ये केमिकल फ्री फेस पैक

बरसाती मौसम में चिपचिपा हो जाता है चेहरा, लगाएं ये केमिकल फ्री फेस पैक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 12, 2025 11:33 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 11:33 pm IST

क्या बारिश के मौसम में आपका चेहरा भी चिपचिपा हो जाता है? अगर हां, तो आपको इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

चिपचिपे चेहरे से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
चिपचिपे चेहरे से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : AI GENERATED

मॉनसून में आपको अपनी त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए वरना आपको स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि बरसाती मौसम में चिपचिपी त्वचा या फिर ऑयली स्किन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। त्वचा से जुड़ी इस समस्या को अलविदा कहने के लिए आपको इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए।

दही और हल्दी से बनाएं फेस पैक

घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको दही और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून दही निकाल लीजिए। ध्यान रहे कि दही फ्रेश होना चाहिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी एड कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। आपका केमिकल फ्री फेस पैक बनकर तैयार है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। लगभग 15 से 20 मिनट इस फेस पैक को लगाए रखें। जब ये फेस पैक सूखने लगे, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद फेस पैक

इस फेस पैक में मौजूद तत्व न केवल आपकी त्वचा पर मौजूद एक्सेस ऑइल को रिमूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं बल्कि एक्ने की समस्या को दूर करने में भी काफी हद तक मदद कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। त्वचा को इंफेक्शन से बचाने के लिए भी ये फेस पैक कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल