1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बरसाती मौसम में झड़ने लगते हैं बाल, तो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू

बरसाती मौसम में झड़ने लगते हैं बाल, तो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 03, 2025 10:59 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 11:03 pm IST

मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप औषधीय गुणों से भरपूर इस शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शैंपू की रेसिपी- India TV Hindi
शैंपू की रेसिपी Image Source : AI GENERATED

बदलते मौसम में लोगों को अक्सर हेयर फॉल की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को अलविदा कहने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर इस केमिकल फ्री शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शैंपू को बनाना बेहद आसान है। आइए इस नेचुरल शैंपू की रेसिपी और इसे यूज करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं शैंपू?

शैंपू बनाने के लिए आपको रात में आंवला, रीठा और शिकाकाई को पानी में भिगोकर छोड़ देना है। अब अगली सुबह इन तीनों को लोहे के बर्तन में डालकर अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। जब पानी अच्छी तरह से बॉइल हो जाए, तब आप गैस बंद कर इस मिक्सचर के ठंडे होने का इंतजार कीजिए। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मैश कर छान लीजिए और आपका शैंपू यूज करने के लिए रेडी है।

यूज करने का तरीका

आप इस शैंपू को एक हफ्ते में दो बार यूज कर सकते हैं। ये शैंपू केमिकल फ्री है और यही वजह है कि इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करना पूरी तरह से सेफ है। इस नेचुरल शैंपू को रेगुलरली यूज करें और महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस शेंपू में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से बालों की जड़ों को मजबूती मिलेगी। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस शैंपू को यूज किया जा सकता है। अगर आप अपने बालों को शाइनी और सिल्की बनाना चाहते हैं, तो भी इस शैंपू को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। ये शैंपू न केवल आपके बालों के लिए बल्कि आपकी स्कैल्प के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल