1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लंबे-घने बालों के लिए घर पर बनाएं हेयर ऑइल, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

लंबे-घने बालों के लिए घर पर बनाएं हेयर ऑइल, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 29, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 04:46 pm IST

क्या आप भी अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो इस नेचुरल हेयर ऑइल को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।

लंबे-घने बालों के लिए नेचुरल उपाय- India TV Hindi
लंबे-घने बालों के लिए नेचुरल उपाय Image Source : INDIA TV

क्या आप भी हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो औषधीय गुणों से भरपूर इस तेल का इस्तेमाल करें और अपने बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाएं। अगर आप इस तेल को रेगुलरली यूज करते हैं, तो आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस तेल को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

तेल की रेसिपी

सबसे पहले भारी तले वाली कड़ाही में एक कप कोकोनट ऑइल को धीमी आंच पर गर्म कर लीजिए। अब इसी कड़ाही में दो स्पून भृंगराज पाउडर, दो स्पून ब्राह्मी पाउडर और एक स्पून आंवला पाउडर भी डाल दीजिए। इसके बाद कड़ाही में दो गुड़हल के फूल, एक स्पून मेथी दाना और 8 करी पत्ते भी एड कर लीजिए। आपको इस मिक्सचर को धीमी आंच पर तब तक पकाना है, जब तक तेल का कलर ग्रीन या फिर ब्राउन न हो जाए। जब तेल ठंडा हो जाए, तब आप इसे छानकर किसी भी कांच की बॉटल में स्टोर करके रख सकते हैं।

यूज करने का तरीका

आप इस तेल को अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको रात में सोने से पहले इस तेल को लगाना चाहिए। रात भर तेल आपके बालों पर लगा रहेगा, तो आपके बालों को गहराई से पोषण मिल पाएगा। अगली सुबह आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। आप एक हफ्ते में दो बार इस तेल को यूज कर सकते हैं।

बालों के लिए वरदान

पोषक तत्वों से भरपूर इस तेल की मालिश, आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती है। हेयर फॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए इस हेयर ऑइल का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हेयर ऑइल को हेयर केयर रूटीन में शामिल करें और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपके बाल लंबे और घने बन जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल