1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दूर हो जाएगा बालों का रूखापन, बस इस तरह से कर लीजिए चिया सीड्स का इस्तेमाल

दूर हो जाएगा बालों का रूखापन, बस इस तरह से कर लीजिए चिया सीड्स का इस्तेमाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 27, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 06:20 pm IST

क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा ड्राइनेस या फिर रूखेपन का शिकार बन जाते हैं? अगर हां, तो आपको चिया सीड्स को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

रूखे बालों का रामबाण इलाज- India TV Hindi
रूखे बालों का रामबाण इलाज Image Source : INDIA TV

क्या आपको भी यही लगता है कि चिया सीड्स सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि चिया सीड्स में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी हेयर हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए चिया सीड्स से हेयर जेल बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

चिया सीड्स हेयर जेल रेसिपी

सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी निकाल लीजिए। अब इसी पैन में दो बड़ी स्पून चिया सीड्स एड कर इन्हें हल्की आंच पर बॉइल कर लीजिए। लगभग 5 मिनट तक इस मिक्सचर को लगातार चलाते रहें। जब ये मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। इस मिक्सचर के ठंडा होने के बाद आप इस जेल को छानकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

आइए जानते हैं कि आप औषधीय गुणों से भरपूर इस जेल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। गीले बालों पर अच्छी तरह से इस जेल को अप्लाई कर लीजिए। 20 से 30 मिनट तक चिया सीड्स जेल को लगाए रखें। लगभग आधे घंटे के बाद आप इस जेल को धो सकते हैं। आप इस केमिकल फ्री हेयर मास्क को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप अपने बालों के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस जेल को यूज करना शुरू कर दीजिए। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व आपके बालों को नमी देने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस हेयर पैक को रेगुलरली यूज करते हैं, तो आपके बाल चमकदार भी बन सकते हैं। हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल