1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को सिल्की-शाइनी बनाएं, इन 4 नेचुरल चीजों को मिक्स कर लगाएं

बालों को सिल्की-शाइनी बनाएं, इन 4 नेचुरल चीजों को मिक्स कर लगाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 15, 2025 10:30 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 10:30 pm IST

अगर आप भी अपने बालों को सिल्की और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में इस केमिकल फ्री हेयर पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

सिल्की और शाइनी बाल- India TV Hindi
सिल्की और शाइनी बाल Image Source : AI GENERATED

क्या आप भी अपने बालों की सेहत को सुधारना चाहते हैं और अपने बालों को सिल्की, शाइनी और मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए आप दादी-नानी के एक घरेलू नुस्खे को ट्राई करके देख सकते हैं। घर पर नेचुरल हेयर पैक बनाने के लिए आपको मेथी दाना, दही, एलोवेरा जेल और आंवला की जरूरत पड़ेगी। आइए इस हेयर पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं हेयर पैक?

सबसे पहले मेथी दाने को पानी में भिगोकर रख दीजिए। अब अगली सुबह भीगे हुए मेथी दाने को मिक्सर में डालकर पीस लीजिए। एक कटोरी में मेथी दाने का पेस्ट और दो स्पून दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दो स्पून एलोवेरा जेल और थोड़ा सा आंवले का तेल भी निकाल लीजिए। अब आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। इस पेस्ट को 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए।

इस्तेमाल करने का तरीका

आइए इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। आपको इस हेयर पैक को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई कर सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर ये हेयर पैक आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस हेयर पैक की मदद से आप अपने बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के साथ-साथ मजबूत भी बना सकते हैं। बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर करने के लिए भी इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल