1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो किचन में रखी इन 2 चीजों को मिक्स कर लगाएं

दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो किचन में रखी इन 2 चीजों को मिक्स कर लगाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 06, 2025 11:09 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 11:09 pm IST

क्या आप भी चेहरे पर निकले जिद्दी दाग-धब्बों को अलविदा कहना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस नेचुरल फेस पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

पिंपल्स के लिए घरेलू नुस्खा- India TV Hindi
पिंपल्स के लिए घरेलू नुस्खा Image Source : FREEPIK

क्या आप किचन में रखी ऐसी दो चीजों के बारे में जानते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही और हल्दी, दोनों नेचुरल चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

सबसे पहले एक कटोरी में हाफ स्पून हल्दी और दो स्पून दही निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आइए हल्दी और दही से बने इस केमिकल फ्री फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है। 15-20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

त्वचा के लिए वरदान

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। इस फेस पैक में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण स्किन इन्फेक्शन के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल