1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हर कोई पूछेगा चेहरे के बढ़ते निखार का राज, बस अपना लीजिए दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा

हर कोई पूछेगा चेहरे के बढ़ते निखार का राज, बस अपना लीजिए दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 21, 2025 02:22 pm IST,  Updated : May 21, 2025 02:22 pm IST

क्या आप भी अपनी डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

स्किन ग्लो का सीक्रेट- India TV Hindi
स्किन ग्लो का सीक्रेट Image Source : FREEPIK

गर्मियों में अक्सर त्वचा का निखार खो जाता है। त्वचा के निखार को वापस पाने के लिए ज्यादातर लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आप दादी-नानी के एक घरेलू नुस्खे की मदद से न केवल अपनी त्वचा के निखार को बढ़ा सकते हैं बल्कि पार्लर में खर्च होने वाले पैसों को भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

कैसे बनाएं फेस पैक?

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दो स्पून चावल का आटा, दो स्पून मुल्तानी मिट्टी, तीन स्पून दही, एक स्पून नारियल का तेल और एक स्पून शहद चाहिए होगा। इन सभी नेचुरल चीजों को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को एक कटोरी में निकालना है और फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

इस्तेमाल करने का तरीका

आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को सूखने देना है। लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा का ग्लो कई गुना बढ़ सकता है। त्वचा की डीप क्लीनिंग के लिए और त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल