1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मी की वजह से काला पड़ गया है चेहरा, निखार के लिए ऐसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी का लेप

गर्मी की वजह से काला पड़ गया है चेहरा, निखार के लिए ऐसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी का लेप

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 03, 2025 01:51 pm IST,  Updated : May 03, 2025 01:51 pm IST

गर्मी में त्वचा अक्सर काली पड़ जाती है जिसे टैनिंग भी कहा जाता है। अगर आप भी गर्मियों में दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं, तो आपको मुल्तानी मिट्टी को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान मुल्तानी मिट्टी- India TV Hindi
त्वचा के लिए वरदान मुल्तानी मिट्टी Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स से कई गुना बेहतर साबित हो सकती है। गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। महज एक हफ्ते तक हर रोज दिन में एक बार मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

कैसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी का लेप?

मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाने के लिए सबसे पहले आपको मुल्तानी मिट्टी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेना है। आप मुल्तानी मिट्टी के इस पाउडर को किसी भी कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। अब एक कटोरी में चार स्पून मुल्तानी मिट्टी का पाउडर निकाल लीजिए। लेप बनाने के लिए आप इस पाउडर में थोड़ा गुलाब जल और थोड़ा पानी मिक्स कर सकते हैं।

क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका?

मुल्तानी मिट्टी के लेप को स्किन केयर रूटीन में शामिल करना बेहद आसान है। आपको इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। अगर आप चाहें, तो इस लेप को हाथों-पैरों पर भी लगा सकते हैं। थोड़ी देर इस लेप के सूखने का इंतजार कीजिए। त्वचा को साफ पानी से धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं

टैनिंग रिमूव करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के लेप का इस्तेमाल किया जा सकता है। रेगुलरली मुल्तानी मिट्टी को यूज करके आप अपनी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आप दिन में एक बार मुल्तानी मिट्टी को यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल