1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. त्वचा के लिए ऐसे बनाएं आटा फेस पैक, किचन में रखी इन चीजों से मिनटों में बन जाएगा चेहरे पर लगाने वाला मास्क

त्वचा के लिए ऐसे बनाएं आटा फेस पैक, किचन में रखी इन चीजों से मिनटों में बन जाएगा चेहरे पर लगाने वाला मास्क

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 09, 2024 12:03 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 12:37 pm IST

अगर आप भी बिना पार्लर जाए अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको किचन में आसानी से मिल जाने वाली कुछ चीजों की मदद से आटा फेस पैक जरूर बनाकर देखना चाहिए।

आटे से बनाएं फेस मास्क- India TV Hindi
आटे से बनाएं फेस मास्क Image Source : FREEPIK

क्या आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हर महीने पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो अब आपका ये खर्चा बच सकता है क्योंकि आप घर के किचन में आसानी से मिल जाने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल करके केमिकल फ्री फेस मास्क बना सकते हैं। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आपको महज एक महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

कैसे बनाएं फेस मास्क?

फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून गेहूं का आटा और 2 स्पून शहद निकाल लीजिए। अब आपको इसी कटोरी में 4 स्पून गुलाब जल और 2 स्पून दही भी डालना है। इसके बाद आप कटोरी में एक स्पून एलोवेरा जेल एड करके इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपका नेचुरल फेस पैक बनकर तैयार है।

अप्लाई करने का तरीका

आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक के सूखने का इंतजार करना है। अब आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लीजिए। फेस वॉश के बाद चेहरे को सुखाकर मॉइश्चराइजर अप्लाई करना न भूलें।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

हफ्ते में महज दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करके आपकी त्वचा को फायदे ही फायदे मिल सकते हैं। इस फेस मास्क की मदद से आपके डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे जिससे आपकी चेहरे की रंगत सुधर जाएगी। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये नेचुरल फेस पैक आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं से दूर रखते हुए आपकी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है।

इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल