1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खूबसूरती बढ़ाने में कारगर ये विटामिन कैप्सूल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

खूबसूरती बढ़ाने में कारगर ये विटामिन कैप्सूल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 09, 2025 08:34 am IST,  Updated : May 09, 2025 08:34 am IST

क्या आप जानते हैं कि विटामिन ई कैप्सूल आपकी स्किन के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद कैप्सूल- India TV Hindi
त्वचा के लिए फायदेमंद कैप्सूल Image Source : FREEPIK

विटामिन ई कैप्सूल आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहते हैं, तो आप विटामिन ई कैप्सूल के साथ कुछ चीजों को मिक्स करके अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आइए विटामिन ई कैप्सूल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ कमाल के स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। 

कैसे बनाएं फेस पैक?

सबसे पहले एक छोटी कटोरी में विटामिन ई कैप्सूल निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए और फिर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप औषधीय गुणों से भरपूर इस स्मूद पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आप इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप रोज रात में सोने से पहले इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। महज एक से दो हफ्तों के अंदर ही आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

त्वचा के निखार को नेचुरली बढ़ाने के लिए इस पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। विटामिन ई और एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। त्वचा में महसूस होने वाली जलन या फिर एक्ने के निशान मिटाने के लिए भी इस पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल