Saturday, January 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आईब्रो पर नहीं निकलते हैं ज्यादा बाल, तो काली-घनी Eyebrows के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आईब्रो पर नहीं निकलते हैं ज्यादा बाल, तो काली-घनी Eyebrows के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

क्या आपकी आईब्रो भी बहुत ज्यादा हल्की है यानी आपकी आईब्रो पर ज्यादा बाल नहीं हैं? अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

Written By: Vanshika Saxena
Published : Apr 24, 2025 04:57 pm IST, Updated : Apr 24, 2025 06:01 pm IST
घनी आईब्रो के लिए नेचुरल उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK घनी आईब्रो के लिए नेचुरल उपाय

आईब्रो आपके चेहरे को पूरी तरह से बदलकर रख सकती है। आपकी आईब्रो जितनी ज्यादा घनी और मोटी होगी, आप अपने लुक को उतनी ही वैराएटी में चेंज कर पाएंगे। लेकिन कुछ लोगों की आईब्रो बहुत ज्यादा पतली और हल्की होती है। अगर आप अपनी आईब्रो को घना बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ नेचुरल तरीकों को जरूर आजमाकर देखना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। 

ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं

आईब्रो के बालों के लिए आप ऑलिव ऑइल भी यूज कर सकते हैं। ऑलिव ऑइल न केवल आपकी आईब्रो के बाल को बढ़ाने में बल्कि उन्हें मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल को अप्लाई करके भी अपनी आइब्रो के बालों को घना बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो घनी आईब्रो पाने के लिए आप विटामिन ई के कैप्सूल को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित हो सकता है अरंडी का तेल

अगर आप अपनी आईब्रो के बालों को घना बनाना चाहते हैं, तो आप अरंडी के तेल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर इस तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं। यही वजह है कि इस तेल को आईब्रो के बालों को घना बनाने में कारगर माना जाता है।

इस्तेमाल कर सकते हैं प्याज का रस

क्या आप जानते हैं कि प्याज के रस की मदद से भी आईब्रो को लंबा और घना बनाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज के रस में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कुल मिलाकर इस तरह के घरेलू नुस्खे आपकी हेयर हेल्थ को सुधारने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement