1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फ्रिज में कौन-कौन सी सब्जी नहीं रखनी चाहिए? बदल सकता है स्वाद

फ्रिज में कौन-कौन सी सब्जी नहीं रखनी चाहिए? बदल सकता है स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 20, 2025 11:01 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 11:01 pm IST

क्या आप कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में जानते हैं जिन्हें फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए वरना आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है?

फ्रिज में कौन सी सब्जी नहीं रखनी चाहिए?- India TV Hindi
फ्रिज में कौन सी सब्जी नहीं रखनी चाहिए? Image Source : FREEPIK

गर्मियों में अक्सर खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाने के लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको भी यही लगता है कि सारी सब्जियों को फ्रिज में रखने से आप उनकी फ्रेशनेस को लंबे समय तक बरकरार रख पाएंगे, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको किन सब्जियों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और क्यों...

लहसुन और प्याज

कहीं आप भी लहसुन और प्याज को फ्रिज में रखने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? अगर आप लहसुन और प्याज को फ्रिज में रखते हैं, तो ठंडे टेंपरेचर की वजह से वो जल्दी अंकुरित हो जाएंगे। अगर आप लहसुन और प्याज को जल्दी सड़ने नहीं देना चाहते हैं, तो आपको इन्हें फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए।

आलू और टमाटर को फ्रिज में न रखें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलू को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। दरअसल, अगर आप आलू को फ्रिज में रखेंगे, तो उनका स्वाद बदल सकता है। आलू को फ्रिज में रखने से वो मीठे हो सकते हैं। इसके अलावा टमाटर को फ्रिज में रखने की वजह से इनके स्वाद, बनावट और रंग पर बुरा असर पड़ सकता है।

लौकी, कद्दू और खीरा

क्या आप जानते हैं कि लौकी, कद्दू और खीरे को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इन सभी सब्जियों में पानी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। लेकिन अगर आप इन्हें फ्रिज में रखते हैं, तो इनका पानी जल्दी सूख सकता है जिसकी वजह से इन सब्जियों का टेस्ट बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल