1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. असली और नकली कॉटन के बीच के फर्क को कैसे पहचानें? खरीदने से पहले आजमाएं ये तरीका

असली और नकली कॉटन के बीच के फर्क को कैसे पहचानें? खरीदने से पहले आजमाएं ये तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 23, 2025 10:30 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 10:30 pm IST

क्या आप असली और नकली कॉटन के बीच के अंतर को पहचान सकते हैं? अगर नहीं, तो आप कुछ तरीकों की मदद से कॉटन के कपड़े की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

कॉटन के कपड़े- India TV Hindi
कॉटन के कपड़े Image Source : FREEPIK

गर्मियों के मौसम में कई लोग कॉटन के कपड़े पहनते हैं। कॉटन के कपड़े न केवल सॉफ्ट होते हैं बल्कि हल्के भी होते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में कॉटन के कपड़ों की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में नकली कॉटन के कपड़े भी बेचे जा रहे हैं? अगर आप भी नकली कॉटन पर अपने पैसे बर्बाद नहीं करना चाहते हैं, तो आपको कुछ ट्रिक्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

गौर करने वाली बात

आपको बता दें कि कॉटन का कपड़ा लाइट वेट होता है। आपको कपड़े को अपने हाथ से उठाना है और फिर छोड़ देना है। अगर कपड़ा आसानी से गिर जाता है, तो वो असली कॉटन है। लेकिन अगर कपड़े में भारीपन या फिर कड़कपन है, तो हो सकता है कि कपड़े में मिलावट की गई हो। कपड़े खरीदने से पहले आप भी कॉटन की शुद्धता की जांच करने के लिए इस ट्रिक को आजमाकर देख सकते हैं।

छूकर भी कर सकते हैं पहचान

कॉटन की शुद्धता को टच करके पहचाना जा सकता है। असली कॉटन का कपड़ा नरम और आरामदायक होता है। वहीं नकली कॉटन के कपड़े को छूकर आपको प्लास्टिक जैसा महसूस हो सकता है। अगर कॉटन का कपड़ा असली है, तो आपको उसे छूकर किसी भी तरह की रफनेस महसूस नहीं होगी।

ट्राई कर सकते हैं ये तरीका

अगर आप घर पर कॉटन के कपड़े की जांच करना चाहते हैं, तो आपको कपड़े के एक छोटे से टुकड़े को जलाकर देखना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुद्ध कॉटन जलने पर कागज की तरह राख बन जाएगा। इसके अलावा अगर कॉटन का कपड़ा शुद्ध है, तो जलाने पर उसके अंदर से पेपर जैसी महक भी आएगी। लेकिन अगर कपड़े में मिलावट की गई है, तो उसे जलाने पर उसमें से प्लास्टिक जैसी बदबू आएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल