1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टैन हो गई है स्किन, तो इन 3 चीजों को मिलाकर लगाएं, लौट आएगा खोया निखार

टैन हो गई है स्किन, तो इन 3 चीजों को मिलाकर लगाएं, लौट आएगा खोया निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 13, 2025 04:34 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 06:15 pm IST

गर्मियों में अक्सर त्वचा का निखार खो जाता है और तेज धूप की वजह से टैनिंग हो जाती है। आइए इस समस्या से छुटकारा पाने के रामबाण उपाय के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

टैनिंग से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
टैनिंग से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : INDIA TV

गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से न केवल सेहत बल्कि त्वचा भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। गर्मियों में टैनिंग सबसे कॉमन स्किन से जुड़ी समस्या है, जो अच्छी खासी तादाद के लोगों को अपना शिकार बनाती है। क्या आप भी टैनिंग को अलविदा कह देना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको चावल का आटा, एलोवेरा जेल और दूध को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए।

टैनिंग से कैसे छुटकारा पाएं?

सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून चावल का आटा निकाल लीजिए। अब आप इसी कटोरी में एक स्पून एलोवेरा जेल और एक स्पून कच्चा दूध निकाल लीजिए। आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। अब आप इस गाढ़े पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आपको इस फेस पैक को हल्के हाथों से अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। 15 मिनट तक इस मिक्सचर को लगाए रखिए और सूखने दीजिए।  लगभग 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको गुनगुने पानी से मुंह धोना चाहिए। इस फेस पैक की मदद से न केवल टैनिंग रिमूव हो पाएगी बल्कि आपकी त्वचा का ग्लो भी बढ़ेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। चावल के आटे में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को एक्सफोलिएट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं, औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा दूध आपकी त्वचा को टोन करता है। कुल मिलाकर इन तीनों चीजों का मिक्सचर आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल