1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात में सोने से पहले त्वचा पर लगाए ये चीजें, लौट आएगा खोया हुआ निखार

रात में सोने से पहले त्वचा पर लगाए ये चीजें, लौट आएगा खोया हुआ निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 08, 2025 11:33 pm IST,  Updated : Jun 08, 2025 11:33 pm IST

गर्मियों में अक्सर त्वचा का निखार खो जाता है। अगर आप अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ नेचुरल चीजों को शामिल कर लीजिए।

त्वचा का निखार कैसे बढ़ाएं?- India TV Hindi
त्वचा का निखार कैसे बढ़ाएं? Image Source : FREEPIK

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ज्यादातर लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आप घर पर भी नेचुरली दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए आप अपने नाइट स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए ऐसी ही कुछ नेचुरल चीजों के बारे में जानते हैं जो आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती हैं।

रात में सोने से पहले गुलाब जल लगाएं

अगर आप अपनी रूखी-बेजान त्वचा को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो हर रोज रात में सोने से पहले गुलाब जल लगाना शुरू कर दीजिए। गुलाब जल में पाए जाने वाले तमाम तत्व त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित हो सकता है बादाम का तेल

दादी-नानी के जमाने से बादाम के तेल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। बादाम के तेल में विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। पिगमेंटेशन की समस्या से बचने के लिए भी रात में सोने से पहले बादाम के तेल को यूज किया जा सकता है।

इस्तेमाल कर सकते हैं एलोवेरा जेल

पुराने जमाने से एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। धूप की वजह से डैमेज हुई त्वचा को हील करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। हर रोज रात में फेस वॉश करके एलोवेरा जेल लगाएं और कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

रात में सोने से पहले इनमें से किसी भी एक नेचुरल चीज को अप्लाई करना शुरू कर दीजिए और दमकती हुई त्वचा पाइए। गर्मियों में इस तरह के घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल