1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. महिला ने बताया घने और मजबूत बालों के लिए क्या करती हैं, आप भी जानें हेयर केयर रूटीन

महिला ने बताया घने और मजबूत बालों के लिए क्या करती हैं, आप भी जानें हेयर केयर रूटीन

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 25, 2026 10:39 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 10:40 pm IST

घने, लंबे और मजबूत बालों के लिए सही हेयर केयर रूटीन अपनाना जरूरी है। जानें बालों को स्वस्थ रखने के लिए इन तरीकों को कैसे अपनाया जा सकता है।

हेयर केयर रूटीन- India TV Hindi
हेयर केयर रूटीन Image Source : UNSPLASH

घने, लंबे और मजबूत बाल हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन बालों की सही देखभाल न होने पर हेयर फॉल और बालों के पतले होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बालों को साफ रखने से लेकर स्कैल्प की देखभाल तक, हेयर केयर रूटीन में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। TheBaredBeauty पेज से शेयर किए गए यूट्यूब पर महिला कॉन्टेंट क्रियेटर ने घने और मजबूत बालों के लिए अपना हेयर केयर रूटीन शेयर किया है। आइए जानते हैं, बालों की देखभाल के इन तरीकों को अपनाने का सही तरीका।

घने और मजबूत बालों के लिए महिला का हेयर केयर रूटीन

  • हफ्ते में दो बार माइल्ड शैम्पू से धोएं बाल: बालों और स्कैल्प को साफ रखना जरूरी है इसलिए हफ्ते में दो बार बालों को धोएं। बालों को धोने के लिए सल्फेट-मुक्त या हल्के माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। शैंपू को सीधे सिर पर डालने के बजाय, पहले हाथों में हल्का झाग बनाएं और फिर स्कैल्प की धीरे-धीरे मसाज करें।बाल धोने के बाद मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का उपयोग करना न भूलें।
  • हफ्ते में एक बार करें ऑयलिंग: बालों में तेल लगाने से रूखापन कम करने और बालों को मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है। महिला हफ्ते में एक बार बालों की ऑयलिंग करती हैं। तेल लगाते समय स्कैल्प पर बहुत ज्यादा दबाव डालने या बालों को जोर से रगड़ने से बचें।
  • रोज करें स्कैल्प की मसाज: स्कैल्प रोजाना मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बालों की जड़ों को ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से आयरन, जिंक और विटामिन जैसे पोषक तत्व आसानी से बालों की जड़ों तक पहुंचते हैं।इससे बालों का टूटना कम होता है और बालों की मोटाई व ग्रोथ में सुधार होता है।
  • रोजमेरी हेयर स्प्रे का इस्तेमाल: अपने हेयर केयर रूटीन में रोजमेरी हेयर स्प्रे भी शामिल करें। हफ्ते में तीन से चार बार रोजमेरी हेयर स्प्रे अपने बालों पर लगाएं, इससे हेयर ग्रोथ बूस्ट होती है। रोजमेरी स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाती है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- सोने के तरीके से भी झड़ सकते हैं बाल, एक्सपर्ट बता रहे हैं बिस्तर पर जाने से पहले कैसे करें हेयर केयर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।