1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर इस चीज के साथ मिलाकर लगाएं मुल्तानी मिट्टी, बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

चेहरे पर इस चीज के साथ मिलाकर लगाएं मुल्तानी मिट्टी, बढ़ जाएगा त्वचा का निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 14, 2025 10:58 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 10:58 pm IST

दादी-नानी के जमाने से मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। आइए इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के एक तरीके के बारे में जानते हैं।

त्वचा के लिए वरदान मुल्तानी मिट्टी-शहद- India TV Hindi
त्वचा के लिए वरदान मुल्तानी मिट्टी-शहद Image Source : FREEPIK

मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। क्या आपने कभी मुल्तानी मिट्टी को शहद के साथ इस्तेमाल करके देखा है? पोषक तत्वों से भरपूर इन दोनों नेचुरल चीजों का कॉम्बिनेशन न केवल आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाने में बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

मुल्तानी मिट्टी और शहद

सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में शहद निकाल लीजिए। शहद की मात्रा उतनी होनी चाहिए कि मुल्तानी मिट्टी और शहद को मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार किया जा सके। अब आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

आप इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखने के बाद ही फेस वॉश करना चाहिए। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान फेस पैक

इस फेस पैक को यूज करने के बाद आपकी त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स रिमूव हो जाएंगे और आपकी स्किन ग्लोइंग बन जाएगी। त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस फेस पैक को अप्लाई कर सकते हैं। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक आपकी रूखी-बेजान त्वचा की मरम्मत करने में मददगार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल