1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर लगाएं लाल रंग का ये फेस पैक, त्वचा पर आ जाएगा गुलाबी-गुलाबी निखार

चेहरे पर लगाएं लाल रंग का ये फेस पैक, त्वचा पर आ जाएगा गुलाबी-गुलाबी निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 20, 2025 10:26 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 10:26 pm IST

क्या आप जानते हैं कि गुलाबी और निखरी हुई त्वचा के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है?

चुकंदर का फेस पैक- India TV Hindi
चुकंदर का फेस पैक Image Source : INDIA TV

चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आपने सही तरीके से चुकंदर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लिया, तो आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए चुकंदर का फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। 

कैसे बनाएं फेस पैक?

चुकंदर का फेस पैक बनाने के लिए आप दो स्पून चुकंदर के रस और एक स्पून शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में इन दोनों नेचुरल चीजों को निकाल लीजिए और फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर गुलाबी और दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

चुकंदर और शहद से बने स्मूद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट तक लगाए रखना है। लगभग 20 मिनट के बाद आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान

चुकंदर आपकी त्वचा को गुलाबी और ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित हो सकता है। शहद आपकी रूखी-बेजान त्वचा को नमी प्रदान कर उसे मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकता है। इस फेस पैक को अप्लाई करने से आपकी त्वचा को पोषण भी मिल सकता है। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल