आपको बता दें कि केमिकल बेस्ड ब्लश का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप नेचुरल ब्लश बनाकर यूज कर पाएं, तो आपकी स्किन भी डैमेज नहीं होगी और आप अपने गालों को नेचुरली गुलाबी भी बना पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप पोषक तत्वों से भरपूर बीटरूट यानी चुकंदर की मदद से घर पर ही आसानी से केमिकल फ्री ब्लश तैयार कर सकते हैं।
नेचुरल ब्लश रेसिपी- सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर छीलकर काट लीजिए। आपको चुकंदर को अच्छी तरह से पीस लेना है। एक साफ कपड़े की मदद से चुकंदर के रस को छान लीजिए। एक छोटी सी शीशी में चुकंदर के रस को भर लीजिए। आपको इस शीशी को फ्रिज में रख देना है, जिससे चुकंदर का रस अच्छी तरह से जम जाए।
इस्तेमाल करने का तरीका- जब भी ब्लश इस्तेमाल करना हो, तो थोड़ी देर पहले होममेड ब्लश को फ्रिज से बाहर निकालकर रख दीजिए। आप ब्रश की मदद से आसानी से ब्लश को अपने गालों पर अप्लाई कर सकते हैं। नेचुरल पिंक गालों के लिए इस ब्लश का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस ब्लश को लिप बाम की तरह भी यूज किया जा सकता है। नेचुरल पिंक लिप्स के लिए इस तरह से चुकंदर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गौर करने वाली बात- सबसे अच्छी बात ये है कि पोषक तत्वों से भरपूर ये ब्लश पूरी तरह से नेचुरल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केमिकल फ्री ब्लश आपके गालों पर कई घंटों तक टिका रहेगा। इसके अलावा चुकंदर को त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर आपकी त्वचा में मौजूद पोषण की कमी को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News