1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर नेचुरल गुलाबी निखार चाहिए, तो कैसे करें चुकंदर का इस्तेमाल, चमक उठेगी त्वचा

चेहरे पर नेचुरल गुलाबी निखार चाहिए, तो कैसे करें चुकंदर का इस्तेमाल, चमक उठेगी त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 30, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 05:48 pm IST

How to use beetroot for glowing skin: क्या आप भी नेचुरली गुलाबी निखार पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप चुकंदर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

गुलाबी निखार कैसे पाएं?- India TV Hindi
गुलाबी निखार कैसे पाएं? Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेचुरल गुलाबी निखार पाने के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। औषधीय गुणों से भरपूर चुकंदर की मदद से आप नेचुरली गुलाबी निखार पा सकते हैं। आइए आपको बीटरूट यानी चुकंदर फेस पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं। यकीन मानिए ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं फेस पैक- इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक बड़ी स्पून चुकंदर का रस, एक स्पून दही और एक स्पून बेसन की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले इन तीनों चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए। अगर आपके पास बेसन नहीं है, तो आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

अप्लाई करने का तरीका- आपको इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है। लगभग 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान- नेचुरली गुलाबी निखार पाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज करने की सलाह दी जाती है। क्या आप अपने चेहरे पर निकले दाग-धब्बों को अलविदा कहना चाहते हैं? अगर हां, तो चुकंदर से बने इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल