1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को चमकदार बनाने के लिए शैंपू से 1 घंटे पहले कर लें ये काम, नेचुरली शाइन करने लगेंगे बाल, टूटना होगा कम

बालों को चमकदार बनाने के लिए शैंपू से 1 घंटे पहले कर लें ये काम, नेचुरली शाइन करने लगेंगे बाल, टूटना होगा कम

What To Apply For Shiny Hair: बालों को चमकदार बनाने के लिए शैंपू करने से 1 घंटे पहले ये एक काम जरूर कर लें। इससे बालों में नेचुरल शाइन आने लगेगी और बालों की झड़ना भी कम हो जाएगा।

बालों को चमकदार बनाने के टिप्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बालों को चमकदार बनाने के टिप्स

बाल चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। इसके लिए बालों की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे और बेजान हो रहे हैं तो स्पेशल केयर की जरूरत है। जिन लोगों को हेयरफॉल की समस्या परेशान कर रही है उन्हें शैंपू करने से 1 घंटे पहले बालों में अच्छी तरह से तेल की मालिश करनी चाहिए। इससे बालों की ड्राईनेस कम होगी और बाल ज्यादा चमकदार बनेंगे। बालों पर तेल की मालिश करने से स्कैल्प हेल्दी रहता है और बालों का टूटना कम हो जाता है। जानिए बालों को शैंपू करने से 1 घंटे पहले कैसे करें तेल की मालिश?

बालों को शैंपू करने से 1 घंटे पहले करें तेल की मालिश

इसके लिए आपको जिस दिन शैंपू करना हो उस दिन थोड़ा नारियल का तेल और सरसों का तेल मिलाकर बालों की अच्छी तरह से मालिश करें। इससे बालों को सही पोषण मिलेगा और बाल नेचुरली शाइन करने लगेंगे। तेल लगाने से बाल काले होने लगेंगे और झड़ना भी कम हो जाएगा।

बालों के लिए कैसे बनाएं तेल

आपको इसके लिए 1 चम्मच सरसों का तेल लेना होगा। इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिला दें। अब दोनों तेल को हल्का गुनगुना कर लें। इस तेल को उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों में लगाएं और करीब 10 मिनट लगाकर चंपी करें। करीब 1 घंटे तक बालों में तेल लगाकर रखें और फिर शैंपू से बालों को धो लें।

बालों को चमकदार कैसे बनाएं

इसके लिए बालों का खास ख्याल रखें। हफ्ते में अगर दो बार शैंपू करते हैं तो बालों पर अच्छी तरह तेल की मालिश करें। बालों को धोने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। किसी माइल्ड शैंपू से ही हेड वॉश करें। बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाने के लिए हफ्ते में 1 बार घर पर हेयर स्पा करें। हॉट टावल लपेटकर बालों को भाप दें।

बालों पर तेल लगाने के फायदे

सरसों और नारियल का तेल बालों को अंदर से पोषण देते हैं। इस तेल से बालों की मालिश करने से बाल अंदर से मजबूत बनते हैं। ये दोनों तेल बालों को नेचुरली काला बनाने में मदद करते हैं। इससे बालों का रूखापन कम होता है। बाल पहले से कहीं ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं। सिर की मालिश करने से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है।

 

Latest Lifestyle News