A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर में एलोवेरा से बनाएं नेचुरल हर्बल शैंपू, जानिए इसमें क्या-क्या डालकर तैयार किया जाता है, लंबे और घने होंगे बाल

घर में एलोवेरा से बनाएं नेचुरल हर्बल शैंपू, जानिए इसमें क्या-क्या डालकर तैयार किया जाता है, लंबे और घने होंगे बाल

How To Make Aloe Vera Shampoo At Home: बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए घर में एलोवेरा शैंपू बनाकर इस्तेमाल करें। एलोवेरा शैंपू बनाना बहुत आसान है और इसे लगाने से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखे होना कम हो जाएगा। जानिए घर में एलोवेरा शैंपू बनाने के लिए क्या-क्या डालते है?

एलोवेरा शैंपू कैसे बनाएं- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एलोवेरा शैंपू कैसे बनाएं

क्या आप बालों के टूटने से परेशान हैं, बालों को शैंपू करने बाद हेयर फॉल बढ़ जाता है, क्या बाल बहुत रूखे और बेजान हो रहे हैं। अगर ये सारी समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं तो आज ही बाजार वाले केमिकल शैंपू इस्तेमाल करना बंद कर दें। आप घर में एलोवेरा से नेचुरल हर्बल शैंपू बनाकर इस्तेमाल करें। एलोवेरा का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद साबित होता है। एलोवेरा शैंपू से बालों का गिरना कम होता है। इससे बाल लंबे, घने और चमकदार बनते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बालों को पोषण देते हैं। इससे डैंड्रफ कम होती है और बालों की लंबाई बढ़ती है। आप एलोवेरा से घर में नेचुरल हर्बल शैंपू बना सकते हैं। जानिए घर में एलोवेरा शैंपू बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी।

एलोवेरा शैंपू बनाने के लिए सामग्री

आधा कप ताजा एलोवेरा जेल, 2 चम्मच माइल्ड लिक्विड कैस्टाइल सोप, 1 चम्मच कोकोनट मिल्क, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल लें। इसमें 5 बूंद टी ट्री एसेंशियल ऑयल डाल दें।

एलोवेरा शैंपू कैसे बनाएं, नोट कर लें विधि

अगर आप ताजा पत्ते वाले जेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्पून की मदद से पूरा जेल निकाल लें। अब इस मिक्सी या किसी ब्लैंडर में डालकर पीस लें। अब जेल में कोकोनट मिल्क, लिक्विड कैस्टाइल सोप, ऑलिव ऑयल और टी ट्री ऑयल डालकर सारी चीजों को मिक्स करें। मिक्स करते हुए सारी चीजों का एक क्रीमी मिश्रण बन जाएगा। तैयार है आपको नेचुरल हर्बल एलोवेरा शैंपू। 

एलोवेरा शैंपू का इस्तेमाल कैसे करें

सबसे पहले बालों को पानी से अच्छी तरह गीला कर लें। अब शैंपू लेकर बालों और स्कैल्प की हल्के हाथ से मसाज करें। शैंपू को 10 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें। ये माइल्ड शैंपू है तो आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार आसानी से कर सकते हैं।

एलोवेरा शैंपू के फायदे

नेचुरल हर्बल शैंपू लगाने का फायदा ये है कि इससे आपके बाल केमिकल से बचे रहेंगे। इससे बालों का झड़ना कम होता है। जिन्हें डैंड्रफ की समस्या है या जिनके सिर में बहुत खुजली रहती है उनके लिए ये शैंपू फायदेमंद है। एलोवेरा शैम्पू स्कैल्प की डीप क्लीनिंग करता है। हल्की मसाज कने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसमें अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इससे बाल तेजी से लंबे होगें।

 

Latest Lifestyle News