A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य नाक के आसपास जमा हो गए हैं जिद्दी ब्लैकहेड्स, आजमाएं ये तरीका, नेचुरली साफ हो जाएंगे सारे काले धब्बे

नाक के आसपास जमा हो गए हैं जिद्दी ब्लैकहेड्स, आजमाएं ये तरीका, नेचुरली साफ हो जाएंगे सारे काले धब्बे

How To Remove Blackheads: क्या आपकी नाक के आसपास भी ब्लैकहेड्स जमा हो गए हैं? आइए जानते हैं कि नेचुरली आप इस प्रॉब्लम से कैसे छुटकारा पा सकते हैं...

ब्लैकहेड्स से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi Image Source : BRIGHT SIDE/YT ब्लैकहेड्स से कैसे छुटकारा पाएं?

क्या आप भी नाक के आसपास जमा हुए ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप घर बैठ-बैठे भी बिना पैसे खर्च किए आसानी से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। दादी-नानी के ये घरेलू और बेहद आसान नुस्खे नाक के आसपास जमा हुए सारे के सारे काले धब्बों को गायब करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

इस्तेमाल कर सकते हैं बेकिंग सोडा और पानी- एक कटोरी में एक बड़ी स्पून बेकिंग सोडा निकाल लीजिए। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। आपको ब्लैकहेड्स वाली जगह पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। हल्के हाथों से अपनी त्वचा को रगड़िए और फिर 3-5 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाए रखिए। त्वचा को धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

असरदार साबित होगा शहद और दालचीनी का मिक्सचर- एक कटोरी में थोड़ा सा शहद और दालचीनी पाउडर निकालिए और फिर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। अब आपको इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगा लेना है। थोड़ी देर तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगाए रखने के बाद आप पेस्ट को धो सकते हैं। रिजल्ट वाकई में आपको हैरान कर देगा।

गौर करने वाली बात- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्केट में ब्लैकहेड्स रिमूवर स्ट्रिप्स भी मिलती हैं। आपको ब्लैकहेड्स वाली जगह को गीला करके इन स्ट्रिप्स को कुछ मिनटों के लिए ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर लगा लेना है और फिर हल्का झटका देते हुए इसे खींचकर निकाल लेना है। सारे के सारे ब्लैकहेड्स स्ट्रिप में चिपक जाएंगे और त्वचा से हट जाएंगे। हालांकि, अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आपको सोच समझकर ही इस तरह के उपायों को फॉलो करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News