A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पसीने की चिपचिपाहट से शरीर से आने लगी है भयंकर बदबू? ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल, दिन भर रहेंगे तरोताजा

पसीने की चिपचिपाहट से शरीर से आने लगी है भयंकर बदबू? ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल, दिन भर रहेंगे तरोताजा

How to use Phitkari to get rid of body odour: फिटकरी का सही तरीके से इस्तेमाल कर आप गर्मियों में पसीने की गन्दी बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। जानें कैसे करें इस्तेमाल?

बदबू- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/UNSPLASH बदबू

गर्मियों में पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब यही पसीना चिपचिपाहट और तेज बदबू का कारण बनने लगे, तो यह काफी असहज हो जाता है। असल में पसीना खुद बदबूदार नहीं होता, बल्कि त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया जब पसीने के साथ मिलते हैं, तब दुर्गंध पैदा होती है। अगर साफ-सफाई और सही देखभाल न की जाए, तो यह समस्या दिनभर परेशान कर सकती है। ऐसे में केमिकल वाले डियोड्रेंट्स की बजाय आप एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय अपना सकते हैं फिटकरी। इसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कसैले  गुण होते हैं, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं और पसीने को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

फिटकरी इस्तेमाल करने के तरीके

  • नहाने के बाद सीधे इस्तेमाल करें: नहाने के बाद गीली फिटकरी को अंडरआर्म्स, पैरों या जहां ज्यादा पसीना आता है वहां हल्के से रगड़ें। यह बैक्टीरिया को कम करके बदबू को रोकता है।

  • फिटकरी का पानी बनाएं: एक गिलास पानी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें। इस पानी को कॉटन की मदद से शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां पसीना ज्यादा आता है।

  • स्प्रे की तरह इस्तेमाल: फिटकरी के घोल को स्प्रे बोतल में भर लें और जरूरत पड़ने पर अंडरआर्म्स या पैरों पर स्प्रे करें, यह एक नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करता है।

  • पैरों की बदबू के लिए: अगर पैरों से बदबू आती है, तो गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर 10–15 मिनट तक पैर डुबोकर रखें। इससे बैक्टीरिया कम होते हैं और दुर्गंध दूर होती है।

कब बरतनी चाहिए सावधानी?

 बहुत ज्यादा या रोज कई बार इस्तेमाल न करें, इससे त्वचा सूख सकती है। कट या जख्म पर सीधे न लगाएं।  संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए। अगर पसीना बहुत ज्यादा आता है या बदबू बहुत तेज है, तो यह किसी मेडिकल समस्या का संकेत भी हो सकता है, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News