1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद बालों को काला बनाने के लिए मेथी दाना का इस्तेमाल कैसे करें, खाने से लेकर लगाने तक, मिलेंगे ये भरपूर फायदे

सफेद बालों को काला बनाने के लिए मेथी दाना का इस्तेमाल कैसे करें, खाने से लेकर लगाने तक, मिलेंगे ये भरपूर फायदे

Methi For Hair: बालों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद है। मेथी दाना खाना और लगाना दोनों ही बालों की कई समस्याओं को दूर करता है। जानिए बालों के लिए मेथी का इस्तेमाल कैसे करें।

सफेद बालों पर मेथी का इस्तेमाल- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सफेद बालों पर मेथी का इस्तेमाल

बालों का सफेद होना बढ़ती उम्र के साथ सफेद होना सामान्य है। अगर 50-60 साल की उम्र में बाल सफेद होते हैं तो ये खराब नहीं लगते हैं, लेकिन 20-25 साल की उम्र में ही बाल सफेद होने लगें तो ये परेशान करने वाली बात है। डॉक्टर्स की मानें तो समय से पहले बालों के सफेद होने के कई कारण हैं। जिसमें जेनेटिक कारण, केमिकल का इस्तेमाल, धूप में ज्यादा रहने जैसे कारण अहम हैं। हालांकि सफेद बालों को काला बनाने के लिए मेथी दाना का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। मेथी बालों को काला बनाने में मदद करती है। जानिए सफेद बालों को काला बनाने के लिए मेथी का उपयोग कैसे करें?

सफेद बालों को काला बनाने के लिए मेथी का उपयोग

मेथी मास्क- बालों के लिए मेथी दाना से मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2-3 चम्मच मेथी को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आंवला का रस मिला दें और बालों पर करीब 1 घंटे के लिए लगाकर रखें। इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार जरूर करें। इससे असमय सफेद होने वाले बालों को कम किया जा सकता है। मेथी बालों को काला बनाने में और मजबूत बनाने में मदद करती है। 

मेथी तेल- बालों के लिए मेथी दाना डालकर तेल बना सकते हैं। आप नारियल या सरसों का तेल इसके लिए इस्तेमाल करें। करीब 1 कप तेल को गर्म करें और इसमें आधा कप मेथी के दाने डाल दें। मेथी दाने को धीमी आंच पर ब्राउन होने तक पकाएं। ठंडा होने पर तेल को छानकर भर लें और इसे हफ्ते में 2 बार बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। इससे सफेद बालों को काला बनाने में मदद मिलेगी।

मेथी खाना- मेथी दाना खाना भी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। मेथी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे बाल स्वस्थ और मजबूत होते हैं। इससे बाल काले बनते हैं और टूटना कम होता है। इसके अलावा मेथी दाना खाने से वजन कम होता है, ब्लड शुगर डाउन रहता है और जोड़ों-कमर में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

मेथी और मेहंदी- सफेद बालों को काला बनाने के लिए लोग मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। इस बाल नेचुरली काले होते हैं। आप मेहंदी में 1 चम्मच पिसी हुई मेथी डालकर मिक्स करके बालों पर लगाएं। इससे बालों को अच्छा पोषण मिलेगा। मेहंदी के साथ मेथी मिलाकर लगाने से बाल जड़ से काले होने लगेंगे।

 

Latest Lifestyle News