सर्दियों में होंठ फटने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप अपने होंठों को ड्राई होने से या फिर फटने से बचाना चाहते हैं, तो आपको उन्हें मॉइश्चराइज्ड रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज हम आपको दादी-नानी के एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने होंठों को मुलायम और गुलाबी बना सकते हैं। इस बार सर्दियों के मौसम में आपको भी इस नेचुरल उपाय को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।
कैसे बनाएं लिप बाम- होंठों को मुलायम बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक स्पून बीवैक्स को धीमी आंच पर मेल्ट कर लेना है। अब इसमें हाफ स्पून नारियल के तेल और हाफ स्पून शिया बटर को मिक्स कर लीजिए। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आप गैस बंद कर सकते हैं। जब ये मिक्सचर ठंडा हो जाए, तब आप इसमें विटामिन ई ऑइल की कुछ ड्रॉप्स और थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।
गौर करने वाली बात- आप इस लिप बाम को किसी भी कंटेनर में भरकर फ्रिज में 20 मिनट के लिए रख दीजिए। अगर आप रेगुलरली इस लिप बाम को यूज करते हैं, तो आपके होंठों को अंदर से नमी मिल पाएगी। जो लोग रूखे और फटे लिप्स से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने होंठों को एकदम सॉफ्ट और नेचुरल पिंक बनाना चाहते हैं, वो इस लिप बाम का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।
नेचुरल लिप बाम- सबसे अच्छी बात ये है कि इस लिप बाम को बनाने के लिए किसी भी तरह के हार्ष केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। औषधीय गुणों से भरपूर ये लिप बाम पूरी तरह से नेचुरल है। आपको इस लिप बाम को एक हफ्ते तक यूज करना है और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप घर बैठे अपने लिप्स को सॉफ्ट और पिंक बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News