1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फेशियल या फिर ब्लीच, त्वचा की सेहत के लिए कौन सा ऑप्शन है ज्यादा फायदेमंद?

फेशियल या फिर ब्लीच, त्वचा की सेहत के लिए कौन सा ऑप्शन है ज्यादा फायदेमंद?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 21, 2025 09:33 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 09:33 pm IST

Facial VS Bleach: क्या आप जानते हैं कि फेशियल या ब्लीच में से त्वचा के लिए क्या ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकता है? आइए दोनों को कंपेयर करके देखते हैं।

फेशियल या ब्लीच?- India TV Hindi
फेशियल या ब्लीच? Image Source : FREEPIK

त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग पार्लर में जाकर फेशियल और ब्लीच जैसे ऑप्शन्स की मदद लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों ऑप्शन्स में से कौन सा ऑप्शन त्वचा पर ज्यादा पॉजिटिव असर डाल सकता है? आइए फेशियल और ब्लीच के फायदों के बारे में जानते हैं और फिर डिसाइड करते हैं कि इन दोनों में से कौन सा ऑप्शन त्वचा के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

फेशियल के फायदे- अगर आप त्वचा को गहराई से साफ करना चाहते हैं, तो फेशियल करवा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेशियल के प्रोसीजर में क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, मसाज और मास्क शामिल किया जाता है। डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर निखार को बढ़ाने के लिए फेशियल करवाया जा सकता है। फेशियल करवाने से त्वचा को पोषण मिलता है और स्किन हेल्थ भी इम्प्रूव होती है।

ब्लीच से क्या होता है- चेहरे पर निकले हुए अनचाहे बालों को हल्का करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल किया जाता है। ब्लीच में मौजूद तत्व त्वचा के निखार को इंस्टैंटली बढ़ाने का काम करते हैं। त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी ब्लीच को यूज किया जा सकता है। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ब्लीच करवाने से आपको जलन, खुजली या फिर रेडनेस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

क्या ज्यादा बेहतर- अगर दोनों की तुलना की जाए, तो आपको बता दें कि ब्लीच का असर कम समय तक रहता है और फेशियल का असर लंबे समय तक रहता है। इसके अलावा अगर आप इंस्टैंट रिजल्ट हासिल करना चाहते हैं, तो आपको फेशियल की जगह ब्लीच करवानी चाहिए। वहीं, अगर आप रिलैक्स्ड महसूस करना चाहते हैं, तो फेशियल करवाएं क्योंकि ब्लीच में मौजूद स्ट्रॉन्ग केमिकल्स से आपको जलन महसूस हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल