1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर पर बनाएं भूरे रंग का ये फेस पैक, हफ्ते में 2 बार लगाने से निखर जाएगी त्वचा

घर पर बनाएं भूरे रंग का ये फेस पैक, हफ्ते में 2 बार लगाने से निखर जाएगी त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 02, 2025 10:30 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 10:30 pm IST

How To Brighten Skin: क्या आप भी घर बैठे दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

त्वचा का निखार कैसे बढ़ाएं?- India TV Hindi
त्वचा का निखार कैसे बढ़ाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आप भी दमकती हुई त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको घर बैठे-बैठे भी पार्लर जैसा ग्लो मिल सकता है। आपको कम से कम एक बार घर पर पोषक तत्वों से भरपूर कॉफी फेस पैक बनाकर अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं फेस पैक?

फेस पैक बनाने के लिए आपको एक स्पून कॉफी पाउडर और हाफ स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। आपको इन दोनों चीजों को एक कटोरी में निकाल लेना है और फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस स्मूद पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। जब ये फेस पैक थोड़ा सूख जाए, तब आप ठंडे पानी से मुंह धो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

कॉफी और शहद के मिक्सचर में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपनी रूखी और बेजान त्वचा को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1 से 2 बार यूज कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल