1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुड़हल के फूल से बनाएं नेचुरल फेस पैक, हफ्ते में 1-2 बार लगाएं, डल से डल स्किन भी करने लगेगी ग्लो

गुड़हल के फूल से बनाएं नेचुरल फेस पैक, हफ्ते में 1-2 बार लगाएं, डल से डल स्किन भी करने लगेगी ग्लो

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 11, 2025 05:21 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 05:21 pm IST

Hibiscus Flowers Face Pack: अगर आप भी घर बैठे दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं, तो गुड़हल के फूल से बने फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए।

गुड़हल के फूल से बना फेस पैक- India TV Hindi
गुड़हल के फूल से बना फेस पैक Image Source : FREEPIK

क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको घर पर इस नेचुरल फेस पैक को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। गुड़हल के फूल से फेस पैक बनाने का तरीका बेहद आसान है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा के लिए ये फेस पैक वरदान साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं फेस पैक?

सबसे पहले गुड़हल के 4 से 5 फूलों को पानी से धोकर साफ कर लीजिए। अब आपको फूलों से एक पेस्ट तैयार कर लेना है। एक कटोरी में गुड़हल के फूलों का पेस्ट और एक स्पून दही निकालिए और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। थोड़ी देर के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको अपनी त्वचा पर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

त्वचा के निखार को सुधारने के लिए गुड़हल के फूल से बने फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप मुंहासों को दूर करना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए। इस फेस पैक की मदद से झुर्रियों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल