1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दूर हो जाएंगे चेहरे पर निकले जिद्दी दाग-धब्बे, बस हफ्ते में दो बार लगा लीजिए औषधीय गुणों से भरपूर ये लेप

दूर हो जाएंगे चेहरे पर निकले जिद्दी दाग-धब्बे, बस हफ्ते में दो बार लगा लीजिए औषधीय गुणों से भरपूर ये लेप

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 13, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 02:22 pm IST

क्या आप भी दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको हल्दी-नीम का लेप बनाने और इस लेप को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

नीम हल्दी का लेप- India TV Hindi
नीम हल्दी का लेप Image Source : FREEPIK

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जब भी आपको किसी फंक्शन में या फिर किसी स्पेशल ईवेंट में जाना होता है, उससे कुछ दिन पहले ही आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या फिर पिंपल्स निकल आते हैं? अगर हां, तो दाग-धब्बों या फिर पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी नीम के लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस लेप को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं लेप?

सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए। अब आप या तो सिलबट्टे पर नीम की पत्तियों को पीस सकते हैं या फिर मिक्सर में नीम की पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। अब नीम की पत्तियों के पेस्ट में चुटकी भर हल्दी पाउडर को भी मिक्स कर लीजिए। अगर आप चाहें तो इस लेप के गाढ़ेपन को थोड़ा कम करने के लिए गुलाब जल भी यूज कर सकते हैं।

लेप को इस्तेमाल करने का तरीका

आपको इस लेप को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हल्दी और नीम से बने इस लेप को थोड़ी देर तक अपने चेहरे पर लगाए रखना है। थोड़ी देर के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

दूर हो जाएंगे दाग-धब्बे

दाग-धब्बों को दूर करने के लिए हल्दी और नीम के लेप का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी और नीम में मौजूद तत्व, पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप टैनिंग की समस्या को अलविदा कहना चाहते हैं, तो भी इस लेप को यूज कर सकते हैं। त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए हल्दी और नीम के लेप को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल