1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को काला और घना बनाने वाले विटामिन्स, हेयर हेल्थ के लिए किसी वरदान से कम नहीं

बालों को काला और घना बनाने वाले विटामिन्स, हेयर हेल्थ के लिए किसी वरदान से कम नहीं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 06, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 02:20 pm IST

क्या आप जानते हैं कि कुछ जरूरी विटामिन्स आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी हेयर हेल्थ को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं? आइए ऐसे ही कुछ विटामिन्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद विटामिन्स- India TV Hindi
बालों के लिए फायदेमंद विटामिन्स Image Source : FREEPIK

काले और घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। पुरुष हो या फिर महिला, हर कोई काले और घने बाल चाहता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से जहां कम उम्र में ही कुछ लोगों के बाल झड़ने लगते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को प्रीमैच्योर ग्रेइंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए बालों की सेहत के लिए फायदेमंद कुछ विटामिन्स के बारे में जानते हैं।

हेयर हेल्थ को मजबूत बनाने वाला विटामिन

विटामिन बी12 आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। हेयर फॉल की समस्या पर काबू पाने के लिए इस विटामिन से भरपूर सुपर फूड्स को कंज्यूम किया जा सकता है। बालों को काला बनाए रखने के लिए भी आप विटामिन बी12 रिच दूध, अंडा और फिश खा सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन फूड्स को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

विटामिन बी6 और विटामिन बी9 भी फायदेमंद

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए विटामिन बी6 से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन किया जा सकता है। काले बालों के लिए और बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए विटामिन बी6 रिच पालक, टूना, अंडे, गाजर, हरे मटर, शकरकंद और केले का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा बालों को घना बनाने के लिए विटामिन बी9 भी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन बी9 से भरपूर अंडे, रेड मीट, मछली, पालक और एवोकाडो प्रीमैच्योर ग्रेइंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

काले-घने बालों के लिए जरूरी विटामिन

अगर आप हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो विटामिन बी5 आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन बी5 हेयर फॉल की समस्या को दूर कर आपके बालों को घना और काला बनाने में मददगार साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मशरूम, अंडा, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो, मटर और बीन्स में विटामिन बी5 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल