1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात में सोने से पहले अपना लीजिए ये स्किन केयर रूटीन, ग्लो करने लगेगी रूखी-बेजान त्वचा

रात में सोने से पहले अपना लीजिए ये स्किन केयर रूटीन, ग्लो करने लगेगी रूखी-बेजान त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 07, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 11:58 pm IST

Night Skin Care Routine: क्या आप भी दमकती हुई और बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं? अगर आप अपनी त्वचा की सेहत को सुधारना चाहते हैं, तो आपको रात में सोने से पहले कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

त्वचा की देखभाल करने का तरीका- India TV Hindi
त्वचा की देखभाल करने का तरीका Image Source : FREEPIK

दमकती हुई त्वचा तो सभी को चाहिए लेकिन ग्लोइंग स्किन के लिए मेहनत बहुत कम लोग करते हैं। अगर आप अपनी त्वचा के ग्लो को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको त्वचा की देखभाल भी करनी होगी। रात में सोने से पहले कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दीजिए। आपको महज एक ही हफ्ते के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आइए नाइट स्किन केयर रूटीन के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गौर करने वाली बात

सबसे पहले आपको फेस वॉश करना है। दिन भर चेहरे पर जमा हुई धूल-मिट्टी को रिमूव करने के लिए मुंह धोना बेहद जरूरी है। अगर आपने मेकअप अप्लाई किया हुआ है, तो रात में सोने से पहले मेकअप हटाने के बाद ही सोना चाहिए वरना आपकी त्वचा बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। कुल मिलाकर सुबह घर से बाहर निकलते समय ही नहीं बल्कि रात में सोने से पहले भी चेहरे की साफ-सफाई करना जरूरी है।

फॉलो करें ये स्टेप्स

जब चेहरा साफ हो जाए, तब आपको एक्सफोलिएशन करना है जिससे डेड स्किन सेल्स को रिमूव किया जा सके। एक्सफोलिएशन के बाद आपको टोनर लगाना नहीं भूलना चाहिए। टोनर अप्लाई करने के बाद आप सीरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आपको इन सभी प्रोडक्ट्स को अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही खरीदना चाहिए।

ग्लो करने लगेगी त्वचा

आखिर में आपको मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना है। आप अपने आंखों के आस-पास वाले एरिया पर खीरे की स्लाइस को थोड़ी देर के लिए रख सकते हैं। रात में सोने से पहले इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दीजिए। यकीन मानिए न केवल आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी बल्कि मुलायम और बेदाग भी बन जाएगी। महज एक हफ्ते तक हर रोज रात में सोने से पहले इस तरह से अपनी त्वचा की देखभाल करके देखिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल