1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. माधुरी दीक्षित ने बताया लंबे-घने बालों का राज, पके हुए केले से ऐसे बनाएं हेयर मास्क, सेलेब्स की तरह चमकने लगेंगे बाल

माधुरी दीक्षित ने बताया लंबे-घने बालों का राज, पके हुए केले से ऐसे बनाएं हेयर मास्क, सेलेब्स की तरह चमकने लगेंगे बाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 07, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 05:52 pm IST

Madhuri Dixit Hair Pack: क्या आप भी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह लंबे, घने और चमकदार बाल पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको माधुरी दीक्षित द्वारा बताए गए इस नेचुरल हेयर पैक की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

हेयर पैक रेसिपी- India TV Hindi
हेयर पैक रेसिपी Image Source : MADHURI DIXIT NENE/YT/FREEPIK

जरूरी नहीं है कि अगर आपको अपने बालों की लंबाई बढ़ानी हो या फिर उन्हें शाइनी और घना बनाना हो, तो आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने पड़े। धक-धक गर्ल बनकर बॉलीवुड पर राज कर चुकीं माधुरी दीक्षित ने एक ऐसे हेयर पैक की रेसिपी बताई है, जो आपके बालों की सेहत को काफी हद तक सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। आइए इस रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं हेयर पैक?

इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको पके हुए केले की जरूरत पड़ेगी। माधुरी दीक्षित ने बताया कि सबसे पहले आपको केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मैश कर लेना है। अब एक कटोरे में मैश्ड केला, एक स्पून कोकोनट ऑइल और हाफ स्पून शहद निकालिए और इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।

इस्तेमाल करने का तरीका

आइए इस केमिकल फ्री हेयर पैक को इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस हेयर पैक को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस हेयर पैक को अपने बालों पर लगाए रखना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप 20 मिनट के बाद हेयर वॉश कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

केले, नारियल के तेल और शहद में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। बालों की चमक को बढ़ाने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेयर पैक की मदद से आपके बाल सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बन जाएंगे। डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल