1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर में पैच, बालों का कम होना और बाल पतले होने की है समस्या, इस्तेमाल कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक औषधि

सिर में पैच, बालों का कम होना और बाल पतले होने की है समस्या, इस्तेमाल कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक औषधि

बालों का तेजी से झड़ना और सिर में जगह-जगह पैच जैसे नजर आना गंभीर समस्या हो सकती है। इसके लिए बालों की औषधि माने जाने वाले गुड़हल के फूल, मेथी, कलौंजी और कुछ दूसरी चीजों को मिलाकर हेयरमास्क बना लें। बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या करें- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या करें

अलोपेसिया (Alopecia) एक समस्या है जिसमें सिर या शरीर के अन्य हिस्सों से अचानक और असामान्य रूप से बाल झड़ने लगते हैं, इससे गंजापन बढ़ता है और सिर में जगह-जगह पैच जैसे बन जाते हैं। कई लोगों के बाल आगे से झड़ने लगते हैं। कुछ लोगों की हेयरलाइन पीछे को जा रही होती है। बालों में थिनिंग की समस्या हो रही होती है। हाथ लगाते ही तेजी से बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप बालों पर इस घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इस मास्क को बालों के लिए एक रामबाण औषधि माना जाता है। आयुर्वेद में इसे नए बाल उगाने के लिए बेहद असरदार माना जाता है। आइये जानते हैं इस हेयरमास्क को कैसे बनाते हैं।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयरमास्क

आयुर्वेदिक डॉक्टर हरप्रीत अरोड़ा ने बताया कि इसके लिए आपको इसके लिए गुड़हल के फूल और पत्ते दोनों का इस्तेमाल करना है। अगर गुड़हल के सूखे फूल और पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अगर ताजा फूल और पत्तों का उपयोग कर रहे हैं तो इन्हें मिक्सी में पीसकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें। अब इस तैयार पेस्ट में कलौंजी का पाउडर और मेथी के बीज का पाउडर मिला लें। इन चारों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा दही डालिए और एलोवेरा जेल मिला दें।

बालों पर हेयरमास्क कैसे लगाएं

तैयार किए गए इस पेस्ट को अच्छी तरह से पूरे बालों में लगा लें। खासतौर से जहां आपके सिर में पैच बन रहे हैं। जहां से गंजापन ज्यादा हो रहा है वहां अच्छी तरह से पेस्ट लगा लें। इसे पेस्ट को 40 मिनट तक लगाकर रखें और फिर बालों को किसी माइल्ड शैंप से धो लें। शुरुआत में अच्छे नतीजे के लिए इसे हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपको अंतर नजर आने लगेगा।

बालों के लिए मेथी, कलौंजी और गुड़हल के फायदे

इस हेयर मास्क को लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और बाल हैवी हो जाएंगे। जो बालों में पैच नजर आते थे वो भी काफी हद तक ठीक हो जाएंगे और सारे बाल जो हैं वापस आ जाएंगे। इस मास्क को लगाने से बालों का वॉल्युम भी अच्छा हो जाएगा। गुड़हल, मेथी, कलौंजी और दही बालों को नेचुरली काला बनाने, चमकदार बनाने और बालों को लंबा बनाने का काम करते हैं।

 

Latest Lifestyle News