1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहती हैं इंस्टेंट ग्लो, तो चेहरे पर लगाएं कीवी फेस पैक, जान ले सही तरीका

पाना चाहती हैं इंस्टेंट ग्लो, तो चेहरे पर लगाएं कीवी फेस पैक, जान ले सही तरीका

कीवी न केवल सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी एक सुपरफूड है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, E और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो चेहरे की सुस्ती दूर कर तुरंत निखार लाने में मदद करते हैं। यहां जान लें इसका फेस पैक बनाने का तरीका।

पाना चाहती हैं इंस्टेंट ग्लो, तो चेहरे पर लगाएं कीवी फेस पैक, जान ले सही तरीका- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC पाना चाहती हैं इंस्टेंट ग्लो, तो चेहरे पर लगाएं कीवी फेस पैक, जान ले सही तरीका

खूबसूरत, बेदाग और दमकती त्वचा हर महिला की चाहत होती है। लेकिन दिनभर की धूल-मिट्टी, प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण चेहरे की नेचुरल चमक कहीं खो जाती है। ऐसे में बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजें ज्यादा सुरक्षित और असरदार साबित होती हैं। अगर आप भी किसी पार्टी या खास मौके के लिए इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो कीवी फेस पैक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कीवी न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा की देखभाल में भी किसी जादू से कम नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप कीवी फेस पैक का इस्तेमाल कर आप कैसे इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं। 

त्वचा के लिए कीवी क्यों है खास?
कीवी में विटामिन C, E, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है और निखार बढ़ता है। वहीं एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी फ्री रेडिकल्स से बचाकर उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करते हैं। कीवी में मौजूद हल्के एसिड त्वचा की डेड स्किन सेल्स को आसानी से हटा देते हैं।

इंस्टेंट ग्लो के लिए बनाएं कीवी फेस पैक
1. कीवी और शहद का फेस पैक 
अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो यह पैक आपकी त्वचा को नमी देने के साथ-साथ नेचुरल चमक भी देगा। इसके लिए 1 पका हुआ कीवी, 1 चम्मच शहद लें। इसके लिए कीवी को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 

2. कीवी और बेसन का फेस पैक 
यह पैक एक्स्ट्रा ऑयल को सोखता है और त्वचा की रंगत को साफ करता है। फेस पैक बनाने के लिए 1 कीवी का पल्प, 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच दही लें। इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।

फेस पैक लगाने का सही तरीका
फेस पैक का पूरा फायदा उठाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। ऐसे में पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश या ताजे पानी से धो लें ताकि धूल-मिट्टी साफ हो जाए। तैयार कीवी फेस पैक को उंगलियों या ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। आंखों के आसपास के संवेदनशील हिस्से से बचें। पैक लगाते समय 1-2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हल्की मालिश करें। पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। जब पैक हल्का सूख जाए, तो गुनगुने या ठंडे पानी से धीरे-धीरे साफ कर लें। चेहरा सुखाने के बाद अपनी स्किन टाइप के मुताबिक मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।

Latest Lifestyle News